Friday, August 14, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur Jabalpur Illegal Colonizer FIR : जबलपुर में अवैध कॉलोनाइजरों पर गिरी गाज:...

Jabalpur Illegal Colonizer FIR : जबलपुर में अवैध कॉलोनाइजरों पर गिरी गाज: 7 के खिलाफ FIR के निर्देश, खेतों में सड़क बनाकर बेच डाले 300 से ज्यादा प्लॉट

0
107

Jabalpur Illegal Colonizer FIR : जबलपुर। जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनी निर्माण और बिना अनुमति प्लॉट बेचने वाले भू-माफियाओं के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसडीएम के निर्देश पर पनागर, पिपरिया, खजरी और कुंडलेश्वरम सहित विभिन्न क्षेत्रों के 7 कॉलोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने की तैयारी कर ली गई है। इन कॉलोनाइजरों ने नियमों को ताक पर रखकर खेतों में कच्ची सड़कें बनाईं और 300 से अधिक प्लॉटों का अवैध रूप से विक्रय कर दिया।

नियमों की जमकर उड़ी धज्जियां: जांच में पाया गया कि उक्त कॉलोनाइजरों ने न तो नगर एवं ग्राम निवेश (TNCP) से नक्शा पास कराया था, न ही रेरा (RERA) और नगर निगम से किसी प्रकार की अनुमति ली थी। बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के खेतों को आवासीय प्लॉट में बदलकर जनता के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। प्रशासन ने इसे गंभीर अपराध मानते हुए यह कदम उठाया है।

नोटिस का नहीं दिया संतोषजनक जवाब: एसडीएम द्वारा संबंधित कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर दस्तावेजों की मांग की गई थी। अधिकारियों के अनुसार, किसी भी कॉलोनाइजर ने संतोषजनक जवाब या वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इसके बाद जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित थानों को इन सातों कॉलोनाइजरों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने आम जनता से भी अपील की है कि वे प्लॉट खरीदने से पहले रेरा और टीएनसीपी की अनुमति की जांच अवश्य करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here