जांजगीर-चांपा। Nishaanebaz.com-Janjgir Champa PM Awas Griha Pravesh: प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने जांजगीर-चांपा जिले के हजारों ग्रामीण परिवारों के जीवन में खुशियों की एक नई शुरुआत की है। योजना के तहत जिले में दो वित्तीय वर्षों के भीतर कुल 8,546 प्रधानमंत्री आवास निर्माण का कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया है। इन नवनिर्मित पक्के आवासों में जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में एक साथ उत्साहपूर्वक गृह प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा हितग्राहियों को ‘खुशियों की चाबी’ सौंपकर उन्हें सम्मानपूर्वक उनके नए पक्के आशियाने में प्रवेश कराया गया।
Read More : अशोकनगर में त्योहारों पर मांस और शराब की दुकानें शहर से बाहर करने की मांग, विहिप ने सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
इसी कड़ी में पड़ोसी सक्ती जिले के ग्राम जेठा में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान की गरिमामयी मौजूदगी में पीएम आवास ग्रामीण के हितग्राहियों को ‘खुशियों की चाबी’ सौंपी गई। इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री विजय शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अतिथि विशेष रूप से उपस्थित रहे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम की तर्ज पर ही जांजगीर-चांपा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में भी पूरे हर्षोल्लास और उत्सव के माहौल में गृह प्रवेश के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
जांजगीर-चांपा जिले में आयोजित गृह प्रवेश कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) विनय कुमार पोयाम ने नवागढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जगमहंत पहुंचकर पीएम आवास योजना-ग्रामीण के हितग्राही को ‘खुशियों की चाबी’ सौंपी। इसके साथ ही उन्होंने पूरी धार्मिक विधि-विधान के साथ हितग्राही और उनके परिवार को नवनिर्मित पक्के मकान में गृह प्रवेश कराया। बरसों से कच्चे मकानों में गुजर-बसर कर रहे ग्रामीणों के लिए यह अवसर बेहद भावुक और यादगार साबित हुआ।
Read More : सर्पदंश से मौत के मामलों में फर्जी पीएम रिपोर्ट का आरोप, डॉक्टर प्रियंका सोनी को हाईकोर्ट से मिली जमानत
इस विशेष अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार पोयाम ने हितग्राही को नए घर की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में कलेक्टर जन्मेजय महोबे के कुशल निर्देशन में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण का कार्य अत्यंत सुचारू और पारदर्शी रूप से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने हितग्राही को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक मकान की चाबी नहीं, बल्कि आपके परिवार की खुशियों की चाबी है। अब इस पक्के घर को बेहतर तरीके से संभालकर रखना आपकी जिम्मेदारी है, ताकि आपका पूरा परिवार यहाँ सुख-शांति और सुरक्षा के साथ जीवन यापन कर सके।







[…] […]