भोपाल। Nishaanebaz.com-Bhopal Kolar Police ACP House Theft: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के घरों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया है। कोलार के डीके-2 (DK 2) इलाके में स्थित ट्रैफिक एसीपी विजय दुबे के सूने मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये नकद और भारी मात्रा में कीमती जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस अफसर के घर में हुई इतनी बड़ी चोरी की घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
Read More : Raipur News: बाइक से लेकर कार और ट्रैक्टर तक चोरी करता था गिरोह, 4 आरोपी गिरफ्तार; कई वारदातों का खुलासा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुरुवार की रात लगभग 10 बजे अज्ञात बदमाशों ने ट्रैफिक एसीपी विजय दुबे के बंद आवास को अपना निशाना बनाया। शातिर चोर मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 लाख रुपये नकद के साथ-साथ करीब 50 तोला सोना और अन्य कीमती चांदी के जेवरात समेट कर रफूचक्कर हो गए। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ फॉरेंसिक और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
कोलार इलाके में एक के बाद एक लगातार हो रही चोरियों की घटनाओं से स्थानीय रहवासियों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। इस बड़ी वारदात से कुछ ही दिन पहले इसी क्षेत्र में एक भाजपा नेत्री के घर भी चोरी की घटना हुई थी, जिसका सुराग पुलिस आज तक नहीं लगा सकी है। इसके अलावा कजलीखेड़ा क्षेत्र में हुई चोरी की दो अन्य वारदातों का भी अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस अफसर के घर हुई इस बड़ी वारदात ने राजधानी भोपाल की सुरक्षा व्यवस्था और रात्रिकालीन पुलिस गश्त के दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोलार थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस की विशेष टीमें आसपास की कॉलोनियों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही हैं, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का दावा है कि शहर में सक्रिय इस गिरोह का जल्द ही पर्दाफाश कर चोरी गई संपत्ति को बरामद कर लिया जाएगा और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।







[…] […]