Sunday, August 16, 2026
Home Madhya Pradesh Ujjain News : गरबा देखने गई युवती से छेड़छाड़, बजरंग दल ने...

Ujjain News : गरबा देखने गई युवती से छेड़छाड़, बजरंग दल ने आरोपी को धर दबोचा…

Ujjain News
Ujjain News

Ujjain News : उज्जैन। शहर में युवतियों की सुरक्षा पर एक बार फिर सवाल उठ खड़ा हुआ है। गुरुवार, 25 सितंबर की रात गरबा देखने गई एक युवती के साथ उसके परिचित युवक फरदीन खान ने छेड़छाड़ की कोशिश की। युवती की चिल्लाहट सुनकर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

READ MORE : Bihar Elections 2025 : 75 लाख महिलाओं के खातों में 10,000 सीधे ट्रांसफर, PM-नीतीश का मास्टरस्ट्रोक…

Ujjain News : जानकारी के अनुसार, युवती ने सोशल मीडिया के जरिए फरदीन खान से दोस्ती की थी। 25 सितंबर की रात जब वह गरबा देखने जा रही थी, फरदीन ने उसे न्यू उज्जैन मोटर्स के पास बुलाया और अपने गैरेज में ले जाकर छेड़छाड़ करने लगा। युवती की जोरदार आवाज सुनकर बजरंग दल के कार्यकर्ता विक्की राठौर और लवेश सोनी वहां पहुंचे और उसे बचाया।

READ MORE : Bhopal Top 5 Big News : हाई प्रोफाइल MD ड्रग्स केस, दीपावली पर मेट्रो तोहफा, अस्पताल में लापरवाही, और सोयाबीन दामों में गिरावट समेत भोपाल की 5 बड़ी खबरें…

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आरोपी को थाने तक पहुँचाया, जहां पीड़िता ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रास्ते में भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here