Thursday, June 18, 2026
32.1 C
Raipur

MP News : रीवा में साहित्य का महाकुंभ : अखिल भारतीय साहित्य परिषद का त्रिवार्षिक अधिवेशन 7 नवंबर से, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे शुभारंभ

MP News : रीवा। अखिल भारतीय साहित्य परिषद का बहुप्रतीक्षित त्रिवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन 7, 8 एवं 9 नवंबर 2025 को विंध्य की धरती रीवा में आयोजित होने जा रहा है। कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले इस भव्य साहित्यिक आयोजन में देशभर से विभिन्न भाषाओं एवं बोलियों के 1000 से अधिक साहित्यकार और प्रतिनिधि सहभागिता करेंगे।

रीवा के लिए यह एक ऐतिहासिक पल होगा, क्योंकि अभी तक ज्ञात जानकारी के अनुसार किसी भी संगठन का रीवा में आयोजित होने वाला यह पहला अखिल भारतीय अधिवेशन है, जिसमें संपूर्ण भारत का एक अलौकिक साहित्यिक दृश्य देखने को मिलेगा।

MP News : अधिवेशन का शुभारंभ दिनांक 7 नवंबर 2025 को दोपहर 2:30 बजे भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के मुख्य आतिथ्य में होगा।

कार्यक्रम का विवरण
मुख्य अतिथि भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद
उद्घाटनकर्ता मराठी के प्रख्यात उपन्यासकार एवं चिंतक विश्वास महीपति पाटिल
अध्यक्षता अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुशील चंद्र त्रिवेदी “मधुपेश”
विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन राजेंद्र शुक्ल

 

MP News : त्रिदिवसीय अधिवेशन का उद्घाटन सत्र 7 नवंबर 2025 को अपराह्न 3:00 बजे से शुरू होगा। इसके बाद:

  • 7 नवंबर (सायं 5:30 बजे): रीवा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।
  • 7 नवंबर (रात्रि 9:00 बजे): स्थानीय संस्कृति पर केन्द्रित मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।
  • 8 नवंबर (दिन में): विभिन्न विमर्श एवं व्याख्यान के सत्र आयोजित किए जाएंगे।
  • 8 नवंबर (रात्रि 9:00 बजे): सर्वभाषा कवि सम्मेलन का आयोजन होगा, जिसमें देश के कोने-कोने से कवि शामिल होंगे।
  • 9 नवंबर (दिन में): विभिन्न विमर्श एवं व्याख्यान के सत्र।
  • 9 नवंबर (अपराह्न 2:30 बजे): अधिवेशन का समापन सत्र होगा।

MP News : अधिवेशन संयोजक ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन को ध्यान में रखते हुए रीवा नगर के विभिन्न चौराहों एवं प्रमुख गलियों को आकर्षक ढंग से सजाया जाएगा।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद की देशभर में अधिकांश जिलों में इकाइयां सक्रिय रूप से कार्य कर रहीं हैं, जिनकी सहभागिता इस अधिवेशन में होनी है। अधिवेशन का प्रमुख उद्देश्य साहित्य के माध्यम से देश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारों की पुनर्स्थापना करना है, जिससे देश की एकता एवं अखंडता अक्षुण्ण रह सके।

परिषद का मानना है कि साहित्य में भारतीय दृष्टिकोण की स्थापना आवश्यक है, क्योंकि भारत जिन मूल्यों के लिए लड़ रहा है, वे केवल भारत के नहीं, अपितु सारे संसार के मूल्य हैं। उद्घाटन सत्र के लिए रीवा सहित अन्य जिलों के विशिष्टजन, विद्वान, साहित्यकार एवं कलाकारों को आमंत्रित किया जाएगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ में मानसून करीब, अगले 5 दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

CG Monsoon Update: छत्तीसगढ़ मानसून अपडेट के बीच प्रदेशवासियों...

Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से भक्तिमय हुआ वातावरण

राजस्थान के चूरू जिले में स्थित प्रसिद्ध सलासर बालाजी...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti Ujjain : महाकाल मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुई भव्य भस्म आरती, जयघोष से गूंजा उज्जैन

उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग...

Related Articles

Popular Categories