Wednesday, October 7, 2026
Home Madhya Pradesh Indian Disabled Cricket : पोलियो से ग्रसित जितेंद्र वाघ का भारतीय दिव्यांग...

Indian Disabled Cricket : पोलियो से ग्रसित जितेंद्र वाघ का भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन, बचपन का सपना हुआ सच

Indian Disabled Cricket : बड़वानी/पानसेमल: बड़वानी जिले के पानसेमल विधानसभा के छोटे से गाँव मोरतलाई के रहने वाले जितेंद्र विनोद वाघ का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। यह उपलब्धि जिले और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गई है। जितेंद्र, जो पोलियो से ग्रसित हैं और सीधे हाथ से दिव्यांग हैं, अब 11 दिसंबर को भारतीय दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में रिपोर्ट करेंगे।

संघर्ष और जज़्बे से हासिल किया मुकाम

जितेंद्र विनोद वाघ को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का शौक था। दिव्यांगता के कारण उन्हें कई बार लोगों की नकारात्मक बातों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में चयन होना उनके बचपन का सपना सच होने जैसा है।

“शारीरिक कमजोरी के कारण मैं पहले हताश हो जाता था, लेकिन जब मुझे पता चला कि दिव्यांग श्रेणी में भी क्रिकेट होता है, तो मैंने हार नहीं मानी और निरंतर अभ्यास किया। गाँव में सुविधाओं की कमी के बावजूद, मेरा चयन भारतीय टीम में हुआ है। मैं देश के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहता हूँ।”

— जितेंद्र विनोद वाघ

Indian Disabled Cricket : जितेंद्र ने गाँव में सुविधाओं की कमी के बावजूद पहले राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया। इसी दमदार प्रदर्शन के आधार पर उन्हें नेपाल के साथ रांची में होने वाली सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह मिली है।

नेताओं और ग्रामीणों ने दी बधाई, सुविधाएँ दिलाने का प्रयास

जितेंद्र की इस बड़ी उपलब्धि के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। भारतीय जनता पार्टी के कई नेता और ग्रामीण उन्हें बधाई देने पहुंचे।

“विपरीत परिस्थितियों के बावजूद जितेंद्र ने अपने जोश और जज्बे से यह मुकाम हासिल किया है। यह बड़वानी जिले और हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। क्षेत्रीय विधायक और सांसद के माध्यम से हम जल्द ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से चर्चा कर जितेंद्र को खेल निखारने के लिए आवश्यक सुविधाएं दिलाने का प्रयास करेंगे।”

— राम सोनोने (भाजपा के जिला उपाध्यक्ष)

Indian Disabled Cricket : गाँव मोरतलाई के ग्रामीण पंडित लोटन माली ने भी जितेंद्र के संघर्ष और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि यह गाँव के लिए अत्यंत गर्व की बात है।

“जितेंद्र ने गाँव का नाम रोशन किया है। उनका संघर्ष सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है।”

— पंडित लोटन माली

जितेंद्र अब भारतीय टीम में अच्छा प्रदर्शन कर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करने की उम्मीद के साथ अपनी आगे की यात्रा के लिए तैयार हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here