Friday, September 11, 2026
Home Chhattisgarh NTPC Korba Fly Ash: NTPC पर 15 लाख की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति, फ्लाई...

NTPC Korba Fly Ash: NTPC पर 15 लाख की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति, फ्लाई ऐश की अवैध डंपिंग पर पर्यावरण संरक्षण मंडल की कार्रवाई

NTPC Korba Fly Ash:
NTPC Korba Fly Ash:

NTPC Korba Fly Ash: कोरबा। जिले में फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन और डंपिंग के खिलाफ छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने NTPC लिमिटेड जमनीपाली पर 15 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई है। यह कार्रवाई रूमगरा हवाई पट्टी चौक के पास गुप्ता होटल के नजदीक फ्लाई ऐश डंप किए जाने के मामले में की गई।

अवैध डंपिंग की सूचना पर पहुंची टीम

क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर के मुताबिक विभाग को फोन के जरिए सूचना मिली थी कि रूमगरा हवाई पट्टी चौक के पास खुले स्थान पर फ्लाई ऐश डंप की जा रही है। सूचना मिलने के बाद क्षेत्रीय कार्यालय कोरबा की टीम मौके पर पहुंची।

निरीक्षण के दौरान टीम ने देखा कि एक साथ कई वाहनों के जरिए फ्लाई ऐश को मौके पर खाली किया जा रहा था। विभाग ने वाहनों और मौके पर मौजूद फ्लाई ऐश की जांच शुरू की।

NTPC के धनरास राखड़ बांध से लाई गई थी फ्लाई ऐश

जांच के दौरान विभाग को जानकारी मिली कि मौके पर डंप की जा रही फ्लाई ऐश NTPC लिमिटेड जमनीपाली के धनरास राखड़ बांध से लाई गई थी। विभाग के अनुसार इसे निर्धारित प्रक्रिया के बजाय खुले स्थान पर डंप किया जा रहा था।

खुले में फ्लाई ऐश का भंडारण और डंपिंग पर्यावरण के लिए गंभीर समस्या पैदा कर सकती है। इससे आसपास के इलाकों में धूल और प्रदूषण बढ़ने के साथ स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।

NTPC अधिकारियों को तत्काल रोक के निर्देश

मामले की जानकारी मिलने के बाद पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारियों ने NTPC लिमिटेड जमनीपाली के संबंधित अधिकारियों को अवैध डंपिंग तत्काल बंद कराने के निर्देश दिए। टीम ने मौके का निरीक्षण करने के साथ डंप की गई फ्लाई ऐश की मात्रा का भी आकलन किया।

जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई

विभागीय जांच और मौके से जुटाई गई जानकारी के आधार पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने NTPC लिमिटेड जमनीपाली पर 15 लाख रुपये की पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति लगाई है। विभाग ने स्पष्ट किया कि फ्लाई ऐश का नियमों के विपरीत परिवहन और डंपिंग पर्यावरणीय प्रावधानों का उल्लंघन है।

अवैध फ्लाई ऐश डंपिंग पर निगरानी तेज

NTPC Korba Fly Ash: क्षेत्रीय अधिकारी प्रसन्ना सोनकर ने बताया कि कोरबा जिले में फ्लाई ऐश के अवैध परिवहन और डंपिंग पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों और संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

NTPC Korba Fly Ash: विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियां सामने आने पर जिम्मेदार व्यक्ति या संस्था के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और नियमानुसार अतिरिक्त पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति भी लगाई जा सकती है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here