भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर विवाद, नागरिकों में रोष, वार्ड 31 में तनाव

भोपाल: वार्ड क्रमांक 31 के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के सामने राष्ट्रीय ध्वज फहराने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जिस स्थान पर पिछले कई वर्षों से नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता रहा, वहां इस बार बाउंड्री वॉल का निर्माण और ताला लगा दिया गया है। इस वजह से राष्ट्रीय ध्वज फहराने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आम जनता में गहरा रोष व्याप्त है।

पूर्व की तरह अब नहीं हो रहा फहराना संभव

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि अब राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए पूर्व अनुमति और आवेदन की प्रक्रिया अपनानी पड़ रही है। इस बदलाव को उन्होंने अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण बताया। नागरिकों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज देश का प्रतीक है और इसे फहराने की प्रक्रिया में ऐसी अड़चनें खड़ी करना स्वीकार्य नहीं है।

ज्ञापन के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय निवासी तुषार कुमार सेन ने इस मामले में कलेक्टर महोदय, एसडीएम महोदय और अन्य संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की अपील की, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

Read More : गणतंत्र दिवस से पहले हाई अलर्ट पर भोपाल, पुलिस कमिश्नर के सख्त निर्देश

नागरिकों की मांग

स्थानीय नागरिक चाहते हैं कि प्रशासन पूर्व की भांति निर्बाध रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराने की व्यवस्था सुनिश्चित करे। उनका कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज फहराना केवल एक रिवाज नहीं बल्कि राष्ट्रीय सम्मान का विषय है। इसे किसी भी प्रशासनिक अड़चन के कारण रोकना अनुचित है।

स्थिति पर प्रशासन की प्रतिक्रिया

अधिकारियों ने अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। हालांकि नागरिकों की मांग है कि जल्द से जल्द ऐसी व्यवस्था लागू की जाए, जिससे स्वतंत्र रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराना संभव हो और वार्ड की परंपरा कायम रहे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Politics News: नकटी मामले को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, फूंका धरसीवां विधायक अनुज शर्मा का पुतला

Politics News: मोहम्मद याकुब/धरसीवां: जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार...

Related Articles

Popular Categories