Voter List : ‘वोट चोरी’ के खिलाफ संसद से सड़क तक विपक्ष का हल्लाबोल, राहुल-खरगे समेत कई नेता हिरासत में

0
189

Voter List : नई दिल्ली : बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में कथित धांधली और “वोट चोरी” के आरोपों को लेकर विपक्षी दलों के सांसदों ने सोमवार को दिल्ली में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में लिया गया।

Read More : Independence Day Celebration 2025 : छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण की तैयारियां पूरी, जानें कौन कहां करेंगे झंडा रोहन……

सुबह संसद भवन परिसर में राष्ट्रगान के साथ शुरू हुआ यह मार्च चुनाव आयोग के दफ्तर की ओर बढ़ रहा था, लेकिन पुलिस ने इसे संसद मार्ग पर ही रोक दिया। पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर रोके जाने पर विपक्षी नेता सड़क पर ही बैठ गए और “वोट चोरी बंद करो” जैसे नारे लगाने लगे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हिरासत में लिए जाने के बाद कहा, “सच्चाई देश के सामने है। यह लड़ाई राजनीतिक नहीं, बल्कि संविधान को बचाने की है। हम एक साफ-सुथरी और सही मतदाता सूची चाहते हैं।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि “एक व्यक्ति एक वोट” के अधिकार की रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा।

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, “भाजपा की कायराना तानाशाही नहीं चलेगी। ये जनता के वोट के अधिकार को बचाने की लड़ाई है। ‘इंडिया’ गठबंधन के साथी इस भाजपाई साज़िश को बेनक़ाब करके ही रहेंगे।”

Read More : CG Crime : बेमेतरा में लूट की कोशिश, सिर पर हथौड़ा… और जब आरोपी की पहचान हुई, तो सब दंग रह गए

विरोध प्रदर्शन के दौरान एक दिलचस्प क्षण तब आया जब सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को फांदकर दूसरी तरफ चले गए। उन्होंने कहा, “हम वोट बचाने के लिए बैरिकेड फांद रहे हैं। जिन लोगों ने वोट काटे हैं, उनके खिलाफ चुनाव आयोग को कार्रवाई करनी चाहिए।” उन्होंने दावा किया कि उन्होंने खुद 18 हजार वोटों को मतदाता सूची से हटाए जाने की सूची आयोग को सौंपी है।

इस मार्च में तृणमूल कांग्रेस, द्रमुक और आम आदमी पार्टी के सांसद भी शामिल हुए। आम आदमी पार्टी का इस मार्च में शामिल होना राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि उसने हाल ही में ‘इंडिया’ गठबंधन से अलग होने की घोषणा की थी।

Read More : asia cup 2025 : एशिया कप में हार्दिक पंड्या पर फिटनेस सस्पेंस, NCA में टेस्ट जरूरी; श्रेयस अय्यर की वापसी लगभग पक्की

विरोध प्रदर्शन में शामिल सांसदों ने ‘एसआईआर’ और ‘वोट चोरी’ लिखी हुई सफेद टोपी पहन रखी थी, जिस पर लाल रंग का क्रॉस का निशान भी था। पुलिस ने बताया कि इस मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी, जिस पर विपक्षी नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध के लिए अनुमति की आवश्यकता नहीं होती।

यह विरोध प्रदर्शन राहुल गांधी द्वारा 7 अगस्त को बेंगलुरु के महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची में कथित धांधली का आरोप लगाने के बाद हो रहा है। उन्होंने दावा किया था कि इस सीट पर 1,00,250 मतों की चोरी की गई थी, जबकि भाजपा ने यह सीट 32,707 मतों के अंतर से जीती थी।

Share The News
Previous articlePersonal Loan : जानिए कौनसे बैंक देते हैं सबसे सस्ते पर्सनल लोन, और कहां है सबसे ज्यादा ब्याज….
Next articleBreaking News : दिनदहाड़े कारोबारी से 15 लाख की लूट….
Vikash Khalkho
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here