CG Crime : बेमेतरा में लूट की कोशिश, सिर पर हथौड़ा… और जब आरोपी की पहचान हुई, तो सब दंग रह गए

0
221

CG Crime : बेमेतरा : शहर के मध्य रतन टॉकीज के पास स्थित लीना स्टूडियो सीएससी लोक सेवा केंद्र में रविवार रात एक सनसनीखेज घटना हुई। एक नाबालिग युवक पर लूट की कोशिश की गई, जिसमें आरोपी ने उसकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दिया। लूट में असफल होने पर आरोपी ने लोहे की भारी हथौड़ी से युवक के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

Raed More : Sunil Shetty Birthday : सुनील शेट्टी का 63वां जन्मदिन : संघर्ष से सफलता तक का प्रेरणादायक सफर….

पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी है जिला न्यायालय का कर्मचारी

जांच में सामने आया कि आरोपी बेमेतरा जिला न्यायालय में स्टेनो के पद पर कार्यरत है। इस खुलासे ने सभी को चौंका दिया है और न्याय व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More : asia cup 2025 : एशिया कप में हार्दिक पंड्या पर फिटनेस सस्पेंस, NCA में टेस्ट जरूरी; श्रेयस अय्यर की वापसी लगभग पक्की

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह मामला बेहद संवेदनशील है, क्योंकि न्यायालय में कार्यरत किसी कर्मचारी का इस तरह का अपराध करना न्याय व्यवस्था की साख के लिए चिंता का विषय है।

पुलिस कर रही है मकसद की जांच

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी का असली मकसद क्या था — क्या यह केवल लूट का मामला था या इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा है। घायल नाबालिग को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here