Indore Corona : कोरोना का कहर, पहले हफ्ते में ही 30 नए संक्रमित सामने आए

0
218
Indore Corona
Indore Corona

Indore Corona : इंदौर : इंदौर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ रहा है। जून के पहले हफ्ते में ही 30 नए संक्रमित सामने आए हैं, जिससे जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 60 पहुंच गई है। इंदौर में एक बार फिर कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते 24 घंटों में शहर में कोरोना के 12 नए मामले सामने आए हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की चिंता बढ़ गई है।

Indore Corona : आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, अब तक जिले में कुल 60 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। ताजा मामलों में 3 मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है, जिनमें एक मरीज हाल ही में वियतनाम से लौटा है।

Indore Corona : चौंकाने वाली बात ये है कि अप्रैल और मई दो महीनों में जहां कुल 30 मरीज मिले थे, वहीं सिर्फ जून के पहले सप्ताह में ही 30 नए संक्रमितों की पुष्टि हो चुकी है।अब तक संक्रमण से दो मरीजों की मौत हो चुकी है।

Indore Corona : स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट मोड में आकर संक्रमित इलाकों की सख्ती से मॉनिटरिंग शुरू कर दी है और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की पहचान कर उन्हें आइसोलेशन में रखा जा रहा है।

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here