Shajapur Breaking : रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठियों से भिड़े दो पक्ष, 9 घायल — 3 की हालत नाजुक, इंदौर रेफर

Parivesh

शाजापुर। Shajapur Breaking : जिले के सुदरंसी गांव में जमीन और रास्ते को लेकर चल रहा विवाद शनिवार रात उस समय हिंसक झड़प में बदल गया, जब एक ही समुदाय के दो पक्षों ने लाठियों से एक-दूसरे पर हमला कर दिया। इस झड़प में कुल 9 लोग घायल हो गए, जिनमें 3 की हालत गंभीर है।

क्या है मामला?

सुदरंसी और कमलिया खेड़ी गांव की सीमा पर स्थित सुनीता बाई की आधा बीघा जमीन और विक्रम सिंह की 15 बीघा जमीन वर्षों से विवाद का कारण बनी हुई है। रास्ते को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से तनाव था, जो शनिवार को ट्रैक्टर निकालने को लेकर भड़क गया।

पुलिस को पहले से थी सूचना

शनिवार सुबह विवाद को लेकर स्थानीय थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने केवल जांच का आश्वासन देकर मामला टाल दिया। रात में स्थिति बिगड़ी और लाठियों से हमला हुआ।

घायलों की सूची और स्थिति

  • गंभीर रूप से घायल: गोवर्धन माली, सतीश माली और विक्रम माली — इंदौर रेफर

  • अन्य घायल: सुंदरलाल माली, गंगाराम माली, सुनीता माली, पिंटू माली, नितेश माली, अजेंद्र माली — शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती

पुलिस जांच जारी

जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी एसआई बाबूलाल डाबी ने बताया कि घायलों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की विस्तृत जांच सुदरंसी पुलिस द्वारा की जाएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *