Monday, August 17, 2026
Home Chhattisgarh Brijmohan Agarwal :बृजमोहन अग्रवाल बोले -”विकास जरूरी, लेकिन ऐसा विकास नहीं जो...

Brijmohan Agarwal :बृजमोहन अग्रवाल बोले -”विकास जरूरी, लेकिन ऐसा विकास नहीं जो लोगों को बेघर कर दे”, सांसद ने CM को लिखा पत्र

Brijmohan Agarwal :रायपुर। राजधानी से सटे नकटी गांव के निवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड द्वारा नकटी गांव की 15.4790 हेक्टेयर भूमि पर प्रस्तावित विधायक कॉलोनी निर्माण कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि गरीबों के घरों को उजाड़कर विधायक कॉलोनी का निर्माण नहीं होना चाहिए।

Brijmohan Agarwal :बृजमोहन अग्रवाल ने पत्र में उल्लेख किया है कि इस भूमि पर बीते कई वर्षों से करीब 80 से अधिक गरीब परिवार निवासरत हैं। इनमें से कई परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा यहां शासकीय भवन, सामुदायिक भवन सहित अन्य सार्वजनिक संरचनाएं भी मौजूद हैं। ग्राम पंचायत और ग्रामसभा ने भी इस योजना पर आपत्ति जताई है और इसे रोकने की मांग की है।

Brijmohan Agarwal :बताया गया है कि यह भूमि गांव के पूर्वजों द्वारा चारागाह के रूप में सुरक्षित रखी गई थी और यह ग्रामीणों की साझा संपत्ति मानी जाती है। वर्तमान में ग्रामीण ग्राम पंचायत की व्यवस्था के तहत इस भूमि पर रह रहे हैं।

Brijmohan Agarwal :इस मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक देवजीभाई पटेल ने भी सांसद बृजमोहन अग्रवाल से मुलाकात की और गांववासियों की पीड़ा से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि इस भूमि से ग्रामीणों की आजीविका और आत्मसम्मान जुड़ा हुआ है, और यहां रह रहे अधिकांश लोग आर्थिक रूप से बेहद कमजोर हैं।

Brijmohan Agarwal :बृजमोहन अग्रवाल ने शासन से आग्रह किया है कि ग्रामीणों के आवासीय अधिकारों की रक्षा की जाए और विधायक कॉलोनी केवल उस हिस्से में बनाई जाए जहां कोई निवासरत नहीं है या फिर इसके लिए कोई वैकल्पिक स्थान निर्धारित किया जाए। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि विकास जरूरी है, लेकिन किसी को बेघर करके नहीं होना चाहिए। सांसद ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस प्रकरण में यथास्थिति बनाए रखी जाए और प्रस्तावित निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाई जाए।

 

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here