Ayushman Card : घर-घर बन रहे आयुष्मान कार्ड….कहीं जानें की जरुरत नहीं….

Parivesh
Ayushman Card : घर-घर बन रहे आयुष्मान कार्ड....कहीं जानें की जरुरत नहीं....

सुकमा। Ayushman Card : सुकमा जिले में स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन की बड़ी पहल देखने को मिल रही है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के मार्गदर्शन में “आपके द्वार आयुष्मान” अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। खासतौर पर दूरस्थ गांवों और बसाहटों में आयुष्मान मित्र सक्रिय होकर ग्रामीणों को स्वास्थ्य बीमा योजना से जोड़ रहे हैं।

जिला समन्वयक मीना बघेल ने जानकारी दी कि जिले के 82,324 पंजीकृत राशन कार्डधारकों के तहत 2,59,979 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है। अब तक 1,72,827 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड मिल चुका है। शेष 87,152 लोगों के कार्ड बनाने का कार्य तेजी से जारी है।

प्रशासन का लक्ष्य है कि शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों को आयुष्मान भारत योजना के तहत स्वास्थ्य लाभ से जोड़ा जाए, ताकि भविष्य में किसी भी इलाज के लिए आर्थिक संकट न झेलना पड़े। आयुष्मान मित्रों की मेहनत और प्रशासन की सतत निगरानी से सुकमा स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में एक नया उदाहरण पेश कर रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *