Howrah Mail Python : हावड़ा मेल के स्लीपर कोच में निकला 10 फीट लंबा अजगर, यात्रियों में अफरा-तफरी

VIKASH KHALKHO

Howrah Mail Python : जबलपुर। हावड़ा मेल के स्लीपर कोच में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब यात्रियों ने वॉशबेसिन के पास करीब 10 फीट लंबा अजगर रेंगते हुए देखा। यह ट्रेन चेन्नई से हावड़ा जा रही थी और अजगर की मौजूदगी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अजगर कोच के वॉशबेसिन के पास चलता हुआ नजर आया, जिसके बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। कुछ यात्री कोच से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे तो कुछ ने तुरंत रेलवे कर्मचारियों को सूचना दी।

Read More : CG 25 thousand bribe : दरभा तहसील में ACB की बड़ी कार्रवाई: 25 हजार की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

Howrah Mail Python :  बताया जा रहा है कि अजगर अग्निशमन सिलेंडर के सहारे ट्रेन के गेट तक चढ़ने की कोशिश कर रहा था, तभी किसी यात्री की नजर उस पर पड़ी। स्थिति बिगड़ते देख रेलवे अधिकारियों ने कोच को तत्काल खाली कराया और ट्रेन को नजदीकी स्टेशन पर रोककर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया।

Read More : Stone Crusher Association : स्टोन क्रेशर संचालकों का दीपावली मिलन समारोह संपन्न, संचालन से जुड़ी समस्याओं पर हुई चर्चा

Howrah Mail Python :  करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद RPF और वन विभाग की टीम ने अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया। वन अधिकारियों का अनुमान है कि अजगर संभवतः ट्रेन के किसी जंगल क्षेत्र से गुजरते वक्त कोच में घुस गया होगा। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि IND 24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *