MP TOP 5 BIG NEWS : LPG गैस वितरकों की देशव्यापी हड़ताल, समेत सुबह की 5 बड़ी खबरें…

MP TOP 5 BIG NEWS : 1. LPG गैस वितरकों की देशव्यापी हड़ताल, भोपाल में भी सप्लाई पर असर

भोपाल। पूरे प्रदेश में आज से एलपीजी गैस वितरक हड़ताल पर चले गए हैं। इस दौरान न तो गैस कंपनियों से सिलेंडर की खरीदी होगी और न ही नई डिमांड भेजी जाएगी। भोपाल सहित देशभर के लगभग 26 हजार गैस वितरक इस आंदोलन में शामिल हैं। वितरकों की प्रमुख मांग सेवा शुल्क 35 रुपए से बढ़ाकर 110 रुपए किए जाने की है। यदि मांगें नहीं मानी गईं, तो शुक्रवार से घरेलू गैस की सप्लाई बाधित हो सकती है।

MP TOP 5 BIG NEWS : 2. भोपाल-इंदौर हाईवे पर 31 करोड़ का नया फ्लाईओवर, सिंहस्थ से पहले होगा तैयार

भोपाल। भोपाल-इंदौर हाईवे पर जल्द ही 31 करोड़ रुपये की लागत से 850 मीटर लंबा छह लेन फ्लाईओवर बनने जा रहा है। यह फ्लाईओवर सिंहस्थ से पहले पूरा होगा। इसके बन जाने से 11 मील जंक्शन की भीड़भाड़ से राहत मिलेगी, और भोपाल से इंदौर या इंदौर से भोपाल आने-जाने वाले वाहनों को जाम से निजात मिलेगी। यह परियोजना हाईवे पर यात्रा को और सुगम बनाएगी।

3. मप्र में पहली बार रद्द हुई IPS पदोन्नति डीपीसी, पांच अफसरों की उम्मीदें टूटीं

भोपाल। मध्य प्रदेश में पहली बार राज्य पुलिस सेवा से IPS में पदोन्नति के लिए हुई विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की कार्रवाई को रद्द कर दिया गया है। यह डीपीसी 12 सितंबर को आयोजित की गई थी, जिसमें पांच अधिकारियों को पदोन्नति मिलनी थी। लेकिन एक अधिकारी का जाति प्रमाण पत्र और दूसरे की विभागीय जांच के कारण मामला उलझ गया। अब डीपीसी में शामिल 15 अफसरों के नामों की दोबारा समीक्षा की जाएगी।

4. SIR फॉर्म नहीं पहुंचे, इंदौर-जबलपुर के कलेक्टर परेशान

भोपाल। मध्य प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान की शुरुआत बिना पूरी तैयारी के कर दी गई है। इंदौर, जबलपुर, सागर, विदिशा और राजगढ़ सहित कई जिलों में अब तक गणना पत्रक और एसआईआर फॉर्म नहीं पहुंचे हैं। इसकी वजह से कई कलेक्टर परेशान हैं और कार्य में देरी हो रही है। विपक्षी दलों ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि बिना फॉर्म के पुनरीक्षण शुरू करना निर्वाचन प्रक्रिया के साथ खिलवाड़ है।

5. रोड सेफ्टी सख्त: अब बिना हेलमेट पीछे बैठने पर भी कटेगा चालान

भोपाल। मध्य प्रदेश में रोड सेफ्टी नियमों को लेकर आज से सख्ती शुरू हो गई है। अब दोपहिया वाहन पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति ने हेलमेट नहीं पहना तो उसका भी चालान कटेगा। एडीजी पीटीआरआई के निर्देश पर यह अभियान आज से पूरे प्रदेश में शुरू हुआ। भोपाल में 16 पॉइंट्स पर विशेष चेकिंग की व्यवस्था की गई है। नए नियम के तहत 4 साल से ऊपर के व्यक्ति को हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories