Friday, May 15, 2026
33.3 C
Raipur

Bihar Assembly Election Voting : बिहार है गजब! भैंस पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे ‘लालू’ के नेता, बोले-लोकतंत्र का महापर्व छठी मैया के पर्व जैसा

Bihar Assembly Election Voting/वैशाली: जहां आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। वहीं इस बीच वैशाली ज़िले के भगवानपुर विधानसभा क्षेत्र में लोकतंत्र का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। दरअसल यहां राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के वरिष्ठ नेता केदार प्रसाद यादव भैंस पर सवार होकर वोट डालने पहुंचे, जिससे मतदान केंद्र पर मौजूद सभी लोग आश्चर्यचकित रह गए।

आज सुबह-सुबह जब मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ लगी थी, तभी यादव भैंस पर सवार होकर पहुंचे। इस नज़ारे को देख लोगों ने खूब तालियाँ बजाईं और कई लोगों ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Read More:Bihar Elections 2025 : बिहार में चलेगा मोदी-नीतीश का जादू! ओपिनियन पोल में NDA आगे, जाने क्या होगा INDIA गठबंधन और प्रशांत किशोर का हाल

Bihar Assembly Election Voting :अपने इस स्टाइल में मतदान करने के बाद केदार प्रसाद यादव ने कहा, “पांच साल बाद लोकतंत्र का महापर्व आया है। यह पर्व छठी मैया की तरह ही पवित्र और उत्सवपूर्ण है। हर नागरिक को इसमें भाग लेना चाहिए।” उन्होंने हंसते हुए यह तंज भी जोड़ा, “आज मुझे घोड़ा-गाड़ी नहीं मिली, तो किसान होने के नाते भैंस पर ही निकल पड़ा। जब खेती किसानी में भैंस साथी है, तो लोकतंत्र में भी वही साथ निभा रही है।”

इधर इस दृश्य को देख कर स्थानीय मतदाताओं ने यादव की इस पहल की सराहना की। एक ग्रामीण ने कहा, “नेता जी ने दिखा दिया कि लोकतंत्र के प्रति समर्पण ही सबसे बड़ा साधन है।”

Bihar Assembly Election Voting: जानकारी दें कि वैशाली ज़िले में मतदान को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। आज सुबह से ही मतदाता लंबी कतारों में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। प्रशासन ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं।

केदार प्रसाद यादव का यह अनोखा तरीका आज पूरे बिहार में चर्चा का विषय बन गया है। उनके इस कदम ने यह संदेश दिया कि लोकतंत्र में भागीदारी के लिए साधन नहीं, संकल्प सबसे बड़ा होता है।

Read More :Bihar Elections 2025 : बिहार चुनाव के बीच छठ पर दो रंग : खेसारी लाल यादव और पवन सिंह का अनूठा जनसंपर्क…

आज पहले चरण की 121 विधानसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक कुल 13.13 प्रतिशत मतदान रिकॉर्ड किया गया। इस दौरान, सहरसा में सबसे अधिक 15.27% वोटिंग दर्ज हुई, जिसके बाद बेगूसराय 14.60% रहा है। जबकि, पटना जिले में फिलहाल सबसे कम मतदान प्रतिशत 11.22% दर्ज किया गया।

जानकारी दें कि पहले चरण में बिहार के 3 करोड़ 75 लाख 13 हजार 302 मतदाता, सभी राजनैतिक दलों और निर्दलयीय प्रत्याशियों को मिलाकर 1 हजार 314 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होना है, जबकि चुनाव नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories