खामेनेई की मौत पर कश्मीर में विरोध! दूसरे दिन भी श्रीनगर बंद, खाड़ी संकट के बीच PM मोदी सक्रिय

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई की मौत की खबर के बाद कई मुस्लिम देशों में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। भारत में भी शिया समुदाय के बीच नाराजगी देखी जा रही है। जम्मू-कश्मीर में विरोध सबसे ज्यादा दिखाई दे रहा है।लगातार दूसरे दिन श्रीनगर बंद रहा। एहतियातन कई इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

प्रदर्शन और सुरक्षा इंतजाम

सोमवार को प्रदर्शनकारियों ने कई जगह विरोध प्रदर्शन किया। सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल किया। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया।

शोपियां, बारामूला और बांदीपोरा में बाजार बंद रहे। आज श्रीनगर की सड़कों पर कंटीले तार लगाकर रास्तों को ब्लॉक किया गया है। प्रदर्शनकारियों की गतिविधियों पर सुरक्षाबल नजर रख रहे हैं।

पुंछ में अहले सुन्नत और अन्य इस्लामिक संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। वहां बाजार और बस सेवाएं बंद हैं, जबकि भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात हैं।भारत सरकार ने सभी राज्यों को भड़काऊ भाषणों और संभावित तनाव को लेकर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

Read More : CG News: Khairagarh के साल्हेवारा बांध में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक ने बचाई जान

खाड़ी देशों से संपर्क में भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 48 घंटों में खाड़ी देशों के कई प्रमुख नेताओं से बातचीत की। उन्होंने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, बहरीन के किंग हमाद बिन अल खलीफा, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय से फोन पर चर्चा की।बातचीत में हवाई हमलों और भारतीय समुदाय की सुरक्षा पर जोर दिया गया।

फंसे भारतीयों की वापसी

सोमवार देर रात UAE से 4 फ्लाइट दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु पहुंचीं। अबू धाबी में फंसे भारतीयों ने सुरक्षित लौटने पर राहत जताई।

इंडिगो जेद्दा से हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली और अहमदाबाद के लिए 10 स्पेशल फ्लाइट चला रही है। एअर इंडिया एक्सप्रेस ने मस्कट के लिए उड़ानें शुरू की हैं।एतिहाद, एमिरेट्स और फ्लाईदुबई ने भी चुनिंदा सेवाएं बहाल की हैं।

खाड़ी देशों में 90 लाख भारतीय

2024 तक खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) के 6 देशों—सऊदी अरब, UAE, कतर, कुवैत, ओमान और बहरीन—में 90 लाख से ज्यादा भारतीय रहते हैं।

UAE में करीब 43 लाख भारतीय हैं, जो वहां की कुल आबादी का लगभग 35% हैं। भारतीय समुदाय इंफ्रास्ट्रक्चर, हेल्थ, रिटेल, फाइनेंस, इंजीनियरिंग और बिजनेस जैसे क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।सरकार की प्राथमिकता इस समय इन भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *