CG News: Khairagarh के साल्हेवारा बांध में डूबने से दो बच्चों की मौत, एक ने बचाई जान

Sanjay Sahu

CG News: Chhattisgarh के Khairagarh क्षेत्र में स्थित साल्हेवारा बांध में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा झाड़ियों के सहारे किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। मामला खैरागढ़ थाना क्षेत्र का है।

CG News:जानकारी के अनुसार, ग्राम ईटार के पास स्थित साल्हेवारा बांध में नहाने गए तीन बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए। 9 वर्षीय तनिश डहारे, 12 वर्षीय समीर सोनवानी और 13 वर्षीय कुलेश्वर सोनवानी नहाते समय डूबने लगे। इस दौरान कुलेश्वर सोनवानी झाड़ियों में फंसकर किसी तरह बाहर निकल आया और दौड़कर गांव पहुंचकर ग्रामीणों को सूचना दी।

CG News:सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को जिला अस्पताल ले जाया गया। पुलिस भी घटना की जानकारी मिलने पर तत्काल पहुंची। अस्पताल में जांच के बाद चिकित्सकों ने तनिश और समीर को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *