Wednesday, October 7, 2026
Home Entertainment Old Rivalries Resurface: जया बच्चन और कंगना रनौत के बीच पुराना विवाद...

Old Rivalries Resurface: जया बच्चन और कंगना रनौत के बीच पुराना विवाद एक बार फिर चर्चा में, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ तेजी से वायरल

नई दिल्ली। Nishaanebaz.com-Kangana Ranaut Slams Jaya Bachchan: देश की राजधानी दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी ‘इंडी’ गठबंधन के विरोध प्रदर्शन के दौरान एक नया राजनीतिक और फिल्मी विवाद खड़ा हो गया है। समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद और दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह मीडियाकर्मियों पर भड़कती हुई नजर आ रही हैं। इस वायरल वीडियो को देखने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए जया बच्चन की जमकर चुटकी ली है और उन पर तीखा तंज कसा है।

मंगलवार को दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ आयोजित विरोध प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचीं जया बच्चन से जब मीडिया के एक रिपोर्टर ने बात करने की कोशिश की, तो वह अचानक भड़क गईं। रिपोर्टर द्वारा सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कैमरे और माइक को धक्का दे दिया और जब रिपोर्टर ने अनुरोध किया कि वे अपनी बात रखें, तो गुस्से में साफ कहा, “नहीं बताऊंगी।” जया बच्चन के इस रवैये का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

Read More : Digvijaya Singh Ayodhya Yatra: उज्जैन से अयोध्या तक 950 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे दिग्विजय सिंह, दशहरा से होगी शुरुआत

आप पूरी दुनिया के सामने...' जया बच्चन पर भड़कीं कंगना रनौत, Video शेयर कर ली चुटकीइसी वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए कंगना रनौत ने तंज कसते हुए लिखा, “जब आप अपनी बात रखने के लिए पूरी दुनिया के सामने धरने पर बैठते हैं और उसी वक्त आपसे पूछा जाता है कि आखिर आप कहना क्या चाहती हैं, तो जया बच्चन जी का जवाब होता है- नहीं बताऊंगी।” इसके साथ ही कंगना ने हंसने वाली इमोजी भी जोड़ी हैं।

गौरलतब है कि जया बच्चन और मीडिया के बीच इस तरह की तनातनी का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई मौकों पर पैपराजी और पत्रकारों के साथ उनका रवैया चर्चा का विषय रहा है। वहीं, साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद उपजे विवाद और पिछले साल कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई एक घटना के दौरान भी कंगना रनौत ने जया बच्चन के व्यवहार की कड़ी आलोचना की थी। दोनों अभिनेत्रियों के बीच का यह वैचारिक और व्यक्तिगत टकराव एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चा का केंद्र बन गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here