Shahdol Murder: जादू-टोने के शक में बुजुर्ग महिला की निर्मम हत्या दो भाइयों ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, अंधविश्वास ने ली एक और जान

Anuj Nirala

Shahdol Murder: शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में हुई एक दिल दहला देने वाली हत्या का मामला सामने आया है। जयसिंहनगर थाना क्षेत्र में दो सगे भाइयों ने अपनी रिश्तेदारी की एक बुजुर्ग महिला की कुल्हाड़ी से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपियों को शक था कि महिला जादू-टोना करती है और उसी की वजह से उनके परिवार पर संकट आ रहा है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

अंधविश्वास बना हत्या की वजह

पुलिस के अनुसार, जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कनाड़ीकला निवासी अनिल यादव और सुनील यादव को अपनी मौसी की सास गेंदा बाई यादव पर जादू-टोना करने का संदेह था। आरोपियों का मानना था कि महिला की कथित तंत्र-मंत्र की गतिविधियों के कारण उनके परिवार में लगातार परेशानियां आ रही हैं। उनका दावा था कि परिवार में हुई मौतों, मां की बीमारी और गर्भवती पत्नी व होने वाले बच्चे पर मंडरा रहे खतरे के पीछे भी वही जिम्मेदार है।इसी अंधविश्वास ने दोनों भाइयों को इतना अंधा बना दिया कि उन्होंने महिला की हत्या की साजिश रच डाली।

Bhopal Cyber Fraud: भोपाल में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा ‘बधाई हो, आपने जीती थार कार’… एक फोन कॉल ने 55 वर्षीय व्यक्ति से ठग लिए 9.55 लाख रुपये

पहले की रेकी, फिर सुनसान रास्ते में किया हमला

Shahdol Murder: पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात को पूरी योजना के साथ अंजाम दिया। एक आरोपी मोबाइल फोन के जरिए महिला की गतिविधियों पर लगातार नजर रखता रहा, जबकि दूसरा कुल्हाड़ी लेकर सुनसान रास्ते में घात लगाए बैठा था।

जैसे ही गेंदा बाई वहां पहुंचीं, दोनों ने उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से गर्दन और शरीर पर कई वार किए गए, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए।

वैज्ञानिक जांच से खुला हत्या का राज

Shahdol Murder: हत्या की सूचना मिलते ही जयसिंहनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल लोकेशन और अन्य सबूतों के आधार पर दोनों आरोपियों तक पहुंच बनाई।पूछताछ में दोनों भाइयों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी और घटना से जुड़े मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए गए हैं।

दोनों आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही आगे की जांच

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है और पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हत्या की साजिश में कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

Indore Drugs Case: इंदौर में ड्रग्स-सट्टा-भूमाफिया सिंडिकेट की जांच में बड़ा खुलासा डॉक्टर ने खोली सुमित मंत्री की पोल, पूछताछ की भनक लगते ही थाने से फरार हुआ कॉलोनाइजर

अंधविश्वास बना समाज के लिए बड़ा खतरा

Shahdol Murder: यह घटना एक बार फिर साबित करती है कि विज्ञान और तकनीक के इस दौर में भी अंधविश्वास समाज के लिए गंभीर चुनौती बना हुआ है। जादू-टोने जैसी निराधार धारणाओं के कारण निर्दोष लोगों की जान जाना बेहद चिंताजनक है। प्रशासन और सामाजिक संगठनों का मानना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए लोगों में वैज्ञानिक सोच और जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *