ईरान के ताबड़तोड़ हमले से दुबई एयरपोर्ट बंद, सभी उड़ानों पर हॉल्ट… सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और सैन्य गतिविधियों के बीच दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यह फैसला उस समय लिया गया जब ईरान की ओर से दागी गई एक मिसाइल को दुबई के एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में इंटरसेप्ट किया, लेकिन उसका मलबा एयरपोर्ट परिसर के पास गिर गया।

सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति को गंभीर मानते हुए सभी उड़ानों को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया। अधिकारियों के अनुसार यात्रियों और एयरपोर्ट कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है।

एहतियातन रोका गया एयरपोर्ट संचालन

जानकारी के अनुसार, आज सुबह ईरान से दागी गई मिसाइल को एयर डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक रोक दिया था। हालांकि मिसाइल के मलबे का कुछ हिस्सा दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आसपास गिर गया, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं।

इसके तुरंत बाद एयरपोर्ट प्रबंधन और सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन एयरपोर्ट के संचालन को अस्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया।

यात्रियों को एयरपोर्ट न आने की सलाह

एयरपोर्ट प्रबंधन ने बताया कि स्थिति को स्थापित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत संभाला जा रहा है। फिलहाल एयरपोर्ट के दोबारा खुलने की कोई स्पष्ट समयसीमा नहीं दी गई है।

इस बीच एमिरेट्स एयरलाइन (Emirates) ने भी सोशल मीडिया के जरिए यात्रियों को सलाह दी है कि वे फिलहाल एयरपोर्ट न जाएं और आधिकारिक अपडेट का इंतजार करें। एयरलाइन ने कहा कि जैसे ही हालात सामान्य होंगे, उड़ानों से संबंधित नई जानकारी साझा की जाएगी।

Read More : CG NEWS : हितग्राहियों की आजीविका सशक्त करने हेतु आजीविका डबरी निर्माण कार्य प्रारंभ

ईरान का बयान भी आया सामने

दूसरी ओर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने बयान देते हुए कहा है कि ईरान का किसी भी पड़ोसी देश पर हमला करने का इरादा नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान तब तक किसी पड़ोसी देश पर हमला नहीं करेगा जब तक उस पर हमला नहीं किया जाता।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच दुबई एयरपोर्ट का बंद होना अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा पर बड़ा असर डाल सकता है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *