CG NEWS : हेलीपेड निर्माण को लेकर ग्रामीणों का विरोध, एसडीएम की बैठक के बाद मामला कुछ शांत

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : फकरे आलम खान : बचेली/बचेली – हेलीपेड निर्माण से आक्रोशित ग्रामीण एसडीएम कार्यालय में बैठक के बाद कुछ शांत नज़र आये । दरअसल शुक्रवार को हेलीपेड के निर्माण का विरोध कर रहे बड़े बचेली के सरपंच वार्ड पंच सहित अन्य जनप्रतिनिधियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी कार्यालय के साभगार में चर्चा के लिए बुलाया गया था । निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने फिर से बच्चों के खेल, ग्रामीण परिवेश में इसके असर और धार्मिक स्थल को केंद्रित कर अपनी आपत्ति दर्ज कराई इस पर  बचेली एसडीएम राजीव कुजूर ने जनप्रतिनिधियों से सहयोग करने की बात करते हुए ग्रामीणों की बताया कि यह निर्माण विशुद्ध रूप से रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा करवाई जाने वाली शासकीय निर्माण है।

CG NEWS : जिसे आरईएस विभाग द्वारा शासन के निर्देश पर कराया जा रहा है । स्थल का चयन भी  केंद्रीय और राज्य स्तरीय कुशल विशेषज्ञ अभियंताओं द्वारा की गई है और इसका 50 प्रतिशत काम भी हो चुका है इसका उपयोग M17 हेलीकॉप्टर के लिए किया जाना है आरबीआई के अधिकारीयो के मुताबिक हाई रिस्क ज़ोन में निजी हेलीकाप्टर के जरिये नगद करेंसी बैंकों तक पहुंचाना बेहद कठिन और मंहगा पड़ रहा है इसलिए हमें सरकारी परिवहन की मदद लेनी होगी इसके लिए एक मजबूत हेलीपेड की आवश्यकता है जो आंकड़ो के आधार पर महीने में मात्र 02 बार होता है । उन्होंने पेशा कानून के नियम 49(2) का जिक्र करते हुए एक दूसरे का सहयोग करने की अपीली की और ग्रामीणों को आश्वासन देते कहा कि किसी भी प्रकार के अनुष्ठान, आयोजन और खेलकूद समारोह के दौरान हेलीपेड का उपयोग हेलीकॉप्टर के लेंडिंग के लिए नही किया जाएगा वहीं पंचायत की मांग अनुरूप मैदान का सौन्दर्यकरण,शेड सीढ़ी निर्माण और लाइटिंग व्यवस्था जल्द करा दी जाएगी ।

CG NEWS : ग्रामीणों ने लगाए पूर्व एसडीएम विवेक चंद्रा पर गुमराह करने के आरोप

CG NEWS : ग्राम पंचायत के तात्कालिक एसडीएम विवेक चंद्रा पर ग्रामीणों ने भ्रम में रखने और जानकारी छुपाने का आरोप लगाया है उन्होंने बताया कि जब वे हेलीपेड के निर्माण सम्बन्धी जानकारी लेने मुलाकात की तो एसडीएम विवेक चंद्रा ने  निर्माण के विषय मे।अनभिज्ञता जाहिर की उन्होंने कहा मुझे इस बारे में कुछ नही पता और ना ही कोई पत्र मेरे कार्यालय को  मिला है जबकि नए एसडीएम राजीव कुजूर ने निर्माण के संबंध में स्पष्ट जानकारी दी । इसी के चलते ही ग्रामीणों में प्रशासन को लेकर अविश्वास बना हुआ है । उन्होंने इस संबंध में पंचायत के सभी लोगों के साथ विचार विमर्श कर निर्णय लेने की बात कही

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *