CG NEWS : हितग्राहियों की आजीविका सशक्त करने हेतु आजीविका डबरी निर्माण कार्य प्रारंभ

CG NEWS : जगदलपुर: बस्तर जिले के जनपद पंचायत लोहण्डीगुडा के ग्राम पंचायत करेकोट निवासी पीलाराम साहित अन्य ग्रामीण हितग्राहियों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में व्यक्तिगत आजीविका डबरी निर्माण कार्य प्रारंभ किया गया है। यह कार्य विशेष रूप से हितग्राहियों को स्थायी आजीविका से जोड़ने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

CG NEWS : इस आजीविका डबरी के माध्यम से हितग्राही मछली पालन, साग-सब्जी उत्पादन, पशुपालन एवं अन्य कृषि आधारित गतिविधियों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि कर सकेंगे। पीलाराम कहते हैं कि निर्धन किसान परिवारों के लिए शासन की यह पहल मेहनत और लगन से आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। उन्होंने अपनी डबरी बन जाने के बाद मछलीपालन करने सहित साग-सब्जी पैदावार लेने और डबरी के मेड़ पर केले एवं पपीते जैसे उद्यानिकी पौधे लगाने की बात कही।

CG NEWS : आजीविका डबरी निर्माण योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को रोजगार के साथ-साथ दीर्घकालीन आय का साधन उपलब्ध कराना है। वर्तमान में कार्य स्थल पर डबरी निर्माण कार्य प्रगति पर है। डबरी निर्माण पूर्ण होने के पश्चात हितग्राहियों को जलक्षेत्र की उपलब्धता सुनिश्चित होगी, जिससे हितग्राही परिवार वर्षभर कृषि एवं आजीविका गतिविधियाँ संचालित कर सकेंगे। ग्राम पंचायत द्वारा कार्य की गुणवत्ता एवं पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अपनी भविष्य की बेहतरी के मद्देनजर इस कार्य में हितग्राही परिवार भी शामिल होकर सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित कर रहे हैं।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories