Chhattisgarh Swine flu: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के 46 नए मरीज मिले, रायपुर में सबसे ज्यादा 19 केस; अब तक 298 संक्रमित

Sanjay Sahu
Chhattisgarh Swine flu

Chhattisgarh Swine flu: रायपुर। छत्तीसगढ़ में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। 8 सितंबर को प्रदेश में एक ही दिन में 46 नए पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 19 मरीज रायपुर से सामने आए हैं। इसके बाद दुर्ग में 4, बिलासपुर और कोरबा में 3-3, जबकि बलौदाबाजार, बस्तर और महासमुंद में 2-2 नए मरीज मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी से 8 सितंबर 2026 तक प्रदेश में H1N1 के कुल 298 मरीज मिल चुके हैं। इनमें फिलहाल 113 एक्टिव केस हैं। 81 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं, जबकि 32 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है।

रायपुर में सबसे ज्यादा 127 मरीज

कुल मामलों के लिहाज से रायपुर सबसे आगे है। जिले में अब तक 127 मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा दुर्ग में 40, बिलासपुर में 38, कोरबा में 19 और रायगढ़ में 12 मामले सामने आए हैं। धमतरी में 9, महासमुंद में 7, राजनांदगांव में 6 और बस्तर में 5 मरीज मिले हैं।

8 सितंबर को मिले नए मामलों में जांजगीर-चांपा, कोंडागांव, मुंगेली और सरगुजा से भी मरीज सामने आए हैं। दूसरे राज्यों के 5 मरीज भी रिपोर्ट हुए हैं।

H1N1 के लक्षण और सावधानी

H1N1 इन्फ्लुएंजा वायरस का एक प्रकार है। इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द और कमजोरी शामिल हैं। गंभीर स्थिति में सांस लेने में परेशानी हो सकती है।

डॉ. विकास अग्रवाल के अनुसार, बुखार के साथ लगातार खांसी, सांस लेने में दिक्कत या अत्यधिक कमजोरी जैसे लक्षण हों तो इसे सामान्य वायरल समझकर खुद से दवा नहीं लेनी चाहिए। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर डॉक्टर से जांच और सलाह लेना जरूरी है।

Chhattisgarh Swine flu: रिपोर्ट के मुताबिक, प्रदेश में अब तक H1N1 संक्रमण से किसी मरीज की मौत दर्ज नहीं हुई है। संक्रमित व्यक्ति की खांसी या छींक से निकलने वाली बूंदों और नजदीकी संपर्क से संक्रमण फैल सकता है। लक्षण बने रहने या हालत बिगड़ने पर समय पर चिकित्सकीय सहायता लेना जरूरी है।

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *