Reva News: त्यौंथर में UGC रोलबैक को लेकर सवर्ण समाज का प्रदर्शन, 2 किमी पैदल मार्च कर सौंपा ज्ञापन

Sanjay Sahu

Reva News: रीवा: त्योंथर में UGC रोलबैक को लेकर सवर्ण समाज के लोगों ने एकजुट होकर किया शांति पूर्ण तरीके प्रदर्शन। करीब 2 किलोमीटर पैदल मार्च करते हुए स्वर्ण समाज के लोगो ने तहसील कार्यालय पहुंचे और तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन । इस दौरान स्वर्ण समाज के लोगों ने यूजीसी रोल बैंक सहित अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आवाज बुलंद की और शासन-प्रशासन से जल्द उचित कार्रवाई की मांग की।

त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में UGC रोलबैक सहित विभिन्न मांगों को लेकर सवर्ण समाज के लोगों ने एकजुट होकर शांतिपूर्ण तरीके से शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में समाज के लोग एकत्रित हुए और अपनी मांगों के समर्थन में करीब दो किलोमीटर तक पैदल मार्च करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचे।पैदल मार्च के दौरान सवर्ण समाज के लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की।

प्रदर्शनकारी शांतिपूर्ण तरीके से तहसील कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने तहसीलदार के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में UGC से संबंधित मुद्दों के साथ समाज की अन्य प्रमुख मांगों को भी रखा गया।

 

Reva News: प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि उनकी मांगों पर शासन और प्रशासन को गंभीरता से विचार करते हुए शीघ्र उचित कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखते हुए संबंधित मांगों के निराकरण की मांग की।इस दौरान सवर्ण समाज के लोगों में एकजुटता देखने को मिली। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गई तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई जाएगी।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *