Sunday, September 20, 2026
Home National PM Modi Meets Women Cricket Team : किस्सों और प्रेरणा से भरी...

PM Modi Meets Women Cricket Team : किस्सों और प्रेरणा से भरी मुलाकात : विश्व विजेता महिला टीम ने PM मोदी को सुनाई जीत की कहानी

PM Modi Meets Women Cricket Team
PM Modi Meets Women Cricket Team

PM Modi Meets Women Cricket Team : नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वनडे वर्ल्ड कप 2025 की ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक आवास पर विश्व विजेता महिला टीम की मेजबानी की और खिलाड़ियों से लंबी बातचीत की।

PM Modi Meets Women Cricket Team : NAMO 1′ जर्सी भेंट, याद किए पुराने पल

खास उपहार: भारतीय खिलाड़ियों ने पीएम मोदी को एक विशेष जर्सी भेंट की, जिस पर ‘NAMO 1’ छपा था और सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर थे।

बीसीसीआई की उपस्थिति : बीसीसीआई अध्यक्ष मिथुन मन्हास भी इस अवसर पर मौजूद रहे।

READ MORE : Indore Women Cricketers Harassment : ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के बयान अब कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से होंगे…

हरमनप्रीत की भावनाएं: कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 2017 में लॉर्ड्स में फाइनल हारने के बाद ट्रॉफी के बिना पीएम से हुई मुलाकात को याद किया, और खुशी जताई कि इस बार वे विश्व कप ट्रॉफी के साथ उनसे मिली हैं। उन्होंने भविष्य में और ट्रॉफियों के साथ मिलने की इच्छा जताई।

पीएम ने की जोरदार वापसी की सराहना

प्रधानमंत्री मोदी ने टीम की तारीफ करते हुए कहा कि लगातार तीन हार और सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का सामना करने के बाद भी टीम ने शानदार वापसी की और टूर्नामेंट जीता। उन्होंने खिलाड़ियों से एक-एक करके बात की:

स्मृति मंधाना (उप-कप्तान): टूर्नामेंट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाली (434 रन) मंधाना ने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें प्रेरित किया और वह सभी के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने पीएम की नीतियों के कारण लड़कियों के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने की बात कही।

दीप्ति शर्मा (प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट): 215 रन और 22 विकेट लेने वाली दीप्ति ने 2017 की मुलाकात को याद किया, जब पीएम ने उन्हें कड़ी मेहनत करते रहने को कहा था। पीएम मोदी ने दीप्ति के इंस्टाग्राम पर ‘जय श्री राम’ और उनके हाथ पर बने भगवान हनुमान के टैटू का भी जिक्र किया, जिसे दीप्ति ने अपनी ताकत बताया।

हरमनप्रीत का ‘प्रेजेंट मोमेंट’ सवाल

हरमनप्रीत कौर ने पीएम मोदी से पूछा कि वह हमेशा वर्तमान में कैसे रहते हैं? इस पर पीएम ने जवाब दिया कि ऐसा रहना उनके जीवन का हिस्सा और आदत बन गया है।

अमनजोत का ‘फेमस कैच’ और फिटनेस मंत्र

पीएम मोदी ने फाइनल मैच के बाद हरमनप्रीत द्वारा गेंद को पॉकेट में रखने की घटना का भी जिक्र किया।

उन्होंने अमनजोत कौर के उस मशहूर कैच की तारीफ की, जिसके जरिए फॉर्म में चल रही लौरा वोल्वार्ट को आउट किया गया था। अमनजोत ने कहा कि उन्हें वह कैच (फंबल के बाद पकड़ा गया) देखना बहुत पसंद है। पीएम ने कहा, “कैच करते समय आपको गेंद दिख रही होगी, लेकिन कैच के बाद आपको ट्रॉफी दिख रही होगी।”

READ MORE : BCCI Reward Women Cricketers : टीम इंडिया पर पैसों की बारिश : BCCI और ICC ने मिलकर खोला खजाना…जानें महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम को कुल कितना मिला…

युवा गेंदबाज क्रांति गौड़ के भाई के पीएम मोदी का प्रशंसक होने की बात सामने आने पर, पीएम ने तुरंत उनसे मिलने का खुला निमंत्रण दिया।

फिट इंडिया और प्रेरणा का आह्वान

प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों से ‘फिट इंडिया’ के संदेश को आगे बढ़ाने और अपने स्कूलों में जाकर युवाओं, खासकर लड़कियों को प्रेरित करने का आग्रह किया। उन्होंने देश में मोटापे की बढ़ती समस्या पर चर्चा की और फिट रहने के महत्व पर जोर दिया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here