Tuesday, September 1, 2026
Home Sports BCCI Reward Women Cricketers : टीम इंडिया पर पैसों की बारिश :...

BCCI Reward Women Cricketers : टीम इंडिया पर पैसों की बारिश : BCCI और ICC ने मिलकर खोला खजाना…जानें महिला वर्ल्ड कप विजेता टीम को कुल कितना मिला…

BCCI Reward Women Cricketers
BCCI Reward Women Cricketers

BCCI Reward Women Cricketers : नवी मुंबई। 2 नवंबर की रात भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार ICC महिला वनडे विश्व कप 2025 का खिताब जीता। इस जीत के साथ ही हरमनप्रीत कौर की टीम इंडिया ने न सिर्फ देश का सिर गर्व से ऊँचा किया, बल्कि अब खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश भी हो गई है।

BCCI Reward Women Cricketers : BCCI और ICC दोनों ने विजेता टीम को करोड़ों रुपए का इनाम देने का ऐलान किया है। BCCI ने टीम इंडिया और कोचिंग स्टाफ को ₹51 करोड़ की पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है, वहीं ICC की ओर से भी 4.48 मिलियन डॉलर (करीब ₹41.77 करोड़) का इनाम दिया गया है। यानी कुल मिलाकर टीम इंडिया को लगभग ₹93 करोड़ रुपए की इनामी राशि मिली है।

READ MORE : Womens World Cup Celebration : महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत पर इंदौर समेत पूरा देश जश्न में डूबा…

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि जय शाह के अध्यक्ष बनने के बाद महिला क्रिकेट में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं। पुरुष और महिला खिलाड़ियों की सैलरी समान की गई, और हाल ही में ICC चेयरमैन जय शाह ने महिलाओं की प्राइज मनी में 300% की बढ़ोतरी की थी। पहले यह राशि 2.88 मिलियन डॉलर थी, जिसे अब बढ़ाकर 14 मिलियन डॉलर कर दिया गया है।

विश्व कप 2025 की इनामी राशि का पूरा ब्योरा:

  • भारत (चैंपियन): ₹41.77 करोड़

  • दक्षिण अफ्रीका (रनर-अप): ₹21.88 करोड़

  • ऑस्ट्रेलिया: ₹11.95 करोड़

  • इंग्लैंड: ₹11.95 करोड़

  • श्रीलंका: ₹7.8 करोड़

  • न्यूजीलैंड: ₹7.8 करोड़

  • बांग्लादेश: ₹4.5 करोड़

  • पाकिस्तान: ₹4.5 करोड़

इस जीत और इनाम ने भारतीय महिला क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया है। देशभर में टीम इंडिया की इस सफलता पर गर्व और उत्सव का माहौल है — और हर कोई कह रहा है, “अब लड़कियाँ नहीं, शेरनियाँ खेलती हैं!

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here