IND W vs AUS W : लिचफील्ड-गार्डनर की तूफानी पारियों से भारत पर 339 रनों का दबाव

VIKASH KHALKHO

IND W vs AUS W : नवी मुंबई। आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 339 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत धीमी रही, लेकिन फीबी लिचफील्ड (119 रन, 93 गेंद) और एलिस पेरी (77 रन) ने शानदार पारियां खेलकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लिचफील्ड ने अपनी आतिशी पारी में 17 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं, एश्ली गार्डनर ने तेजतर्रार फिफ्टी लगाई और टीम को 49.5 ओवर में 338 रन तक पहुंचाया।

भारत और ऑस्ट्रे‍ल‍िया के बीच नवी मुंंबई में है मह‍िला वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मुकाबला (Photo: GETTY)

भारत की ओर से अमनजोत कौर, श्री चरणी और राधा यादव ने प्रभावी गेंदबाजी की और अहम मौके पर विकेट निकाले।

IND W vs AUS W : भारत की टीम में तीन बदलाव किए गए — क्रांति गौड़, ऋचा घोष और शेफाली वर्मा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, जबकि हरलीन देओल, उमा छेत्री और प्रतीका को बाहर रखा गया।

वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम में सोफी मोलिन्यू को जॉर्जिया वेयरहम की जगह शामिल किया गया और कप्तान एलिसा हीली की वापसी हुई।AUS-W vs IND-W Live Streaming: सीरीज बराबर करने उतरेगी भारतीय महिला टीम,  इंडिया में ऐसे देखें मैच - India Women vs Australia Women Live Streaming  When and where to watch

IND W vs AUS W : अब भारतीय टीम के सामने फाइनल में जगह बनाने के लिए 339 रनों का बड़ा लक्ष्य है। दूसरी ओर, पहले से ही शानदार फॉर्म में चल रही ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार आठवीं बार फाइनल में प्रवेश की कोशिश में है।

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलिया महिला टीम अब तक 7 बार विश्व कप जीत चुकी है, जबकि भारत पहली बार यह खिताब जीतने के लिए प्रयासरत है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *