Upcoming Movies 2026: 17-18 सितंबर को थिएटर में फिल्मों की बाढ़, हिंदी से लेकर साउथ और हॉलीवुड तक 13 फिल्में होंगी रिलीज

Sanjay Sahu
Upcoming Movies 2026

Upcoming Movies 2026: इस हफ्ते सिनेमाघरों में दर्शकों के लिए मनोरंजन का बड़ा डोज मिलने वाला है। 17 और 18 सितंबर को हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और इंग्लिश की करीब 13 फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। इन फिल्मों में क्राइम, एक्शन, थ्रिलर, कॉमेडी, रोमांस और हॉरर जैसी अलग-अलग कहानियां देखने को मिलेंगी। करीना कपूर, पृथ्वीराज सुकुमारन से लेकर साउथ के कई चर्चित कलाकार फिल्मों के साथ पर्दे पर नजर आएंगे।

Upcoming Movies 2026: दायरा
रिलीज डेट- 18 सितंबर 2026

करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर ‘दायरा’ 18 सितंबर को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। कहानी एक रेप पीड़िता और 17 साल के नाबालिग आरोपी के मामले के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में एक नाबालिग के एनकाउंटर के बाद उठने वाले सवालों को दिखाया गया है।

लव लॉटरी
रिलीज डेट- 18 सितंबर 2026

अक्षय ओबेरॉय की ‘लव लॉटरी’ भी इस हफ्ते सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म का निर्देशन अरविंद पांडे ने किया है और इसकी कहानी अंकुर खत्री ने लिखी है। कुलदीप भार्गवा फिल्म के प्रोड्यूसर हैं।

वाइब
रिलीज डेट- 18 सितंबर 2026

कुनाल खेमू की ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब वह ‘वाइब’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशन कुनाल खेमू ने किया है। इसमें प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर नजर आएंगे।

भारत देश है मेरा
रिलीज डेट- 18 सितंबर 2026

‘भारत देश है मेरा’ भी 18 सितंबर को रिलीज होगी। यह कम बजट की फिल्म है, जिसकी कहानी पाकिस्तान के कश्मीर में रहने वाले पंडितों के आसपास बताई गई है। फिल्म में अनुप जलोटा, रमाकांत सिंह, आदित्य मोहन और केके गोस्वामी जैसे कलाकार हैं।

सीक्रेट सोल्जर
रिलीज डेट- 18 सितंबर 2026

तेलुगू फिल्म ‘सीक्रेट सोल्जर’ की कहानी जियोपॉलिटिकल तनाव और जासूसी पर आधारित है। फिल्म में देशभक्ति के साथ एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा। इसमें निहाल कोधाटी, सूर्या श्रीनिवास, कमल कामाराजू और हर्षिता राव नजर आएंगे।

हैपी जर्नी
रिलीज डेट- 18 सितंबर 2026

तेलुगू फिल्म ‘हैपी जर्नी’ एक फैमिली एंटरटेनर है। फिल्म में वामशीधर, पायल राधाकृष्णन और रवि सिवा तेजा मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।

Kaagitham Padavalu
रिलीज डेट- 18 सितंबर 2026

‘Kaagitham Padavalu’ एक तेलुगू रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इसमें वर्धन गुर्रल्ला और कृष्णा प्रिया मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म को MGR तुकाराम ने लिखा और निर्देशित किया है।

L&O- लॉ एंड ऑर्डर
रिलीज डेट- 18 सितंबर 2026

मलयालम फिल्म ‘L&O- लॉ एंड ऑर्डर’ में एक्शन, क्राइम और ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म में प्रकाश वर्मा, ममूटी, अभिरामी और रितुदेव जैसे कलाकार नजर आएंगे।

एना विलाई
रिलीज डेट- 17 सितंबर 2026

तमिल फिल्म ‘एना विलाई’ सोशल ड्रामा और थ्रिलर है। कहानी एक मछुआरे की है, जिसे समुद्र किनारे सोने की चीजें मिलती हैं। इसके बाद वह गंभीर आरोपों में फंस जाता है।

द डार्क हेवेन
रिलीज डेट- 18 सितंबर 2026

‘द डार्क हेवेन’ की कहानी एक गांव में हो रही हत्याओं पर आधारित है। इन मामलों की जांच एक ईमानदार पुलिस अधिकारी करता है। फिल्म में क्राइम और थ्रिलर का भरपूर तड़का देखने को मिलेगा।

नल्लापदम
रिलीज डेट- 18 सितंबर 2026

‘नल्लापदम’ एक तमिल कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। कहानी एक शराबी व्यक्ति की है, जो दूसरे शराबियों के लिए एक एसोसिएशन शुरू करता है। फिल्म में हरीश और धनलक्ष्मी जैसे कलाकार नजर आएंगे।

इट्स ए मेडिकल मिरेकल
रिलीज डेट- 18 सितंबर 2026

मलयालम फिल्म ‘इट्स ए मेडिकल मिरेकल’ ड्रामा और सुपरनैचुरल थ्रिलर है। कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसका ब्रेन डेड हो जाता है, लेकिन बाद में वह उठती है और आसपास की बातें सुन सकती है। फिल्म में संगीत प्रताप और अखिला भार्गावना नजर आएंगे।

रेजिडेंट ईविल
रिलीज डेट- 18 सितंबर 2026

Upcoming Movies 2026: हॉलीवुड फिल्म ‘रेजिडेंट ईविल’ भी इस हफ्ते सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसमें एक्शन, हॉरर और साइंस-फिक्शन का मिश्रण देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर 17 और 18 सितंबर को अलग-अलग भाषाओं की 13 फिल्मों की रिलीज से थिएटर में दर्शकों के पास कई विकल्प होंगे। अब देखना होगा कि इनमें से कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच पाती है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *