HomeEntertainmentSatendra Soni Viral Video: लापता लेडीज के फ़िल्म एक्टर ने रोते हुए...

Satendra Soni Viral Video: लापता लेडीज के फ़िल्म एक्टर ने रोते हुए बनाया वीडियो, शूटिंग के बाद पैसे न देने का आरोप, सुरक्षित पहुचे मुंबई

Date:

Related stories

Satendra Soni Viral Video: मैहर:  किरण राव के निर्देशन में बनी साल 2023 की सुपरहिट फिल्म ‘लापता लेडीज’ से चर्चा में आए बाल कलाकार व अभिनेता सतेंद्र सोनी के साथ मध्य प्रदेश के मैहर शहर में धोखाधड़ी और बदसलूकी का एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में मैहर आए सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर रोते हुए अपना एक वीडियो पोस्ट कर प्रोड्यूसर पर पैसे हड़पने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के संगीन आरोप लगाए हैं। वीडियो वायरल होते ही मैहर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और अभिनेता को सुरक्षित मुंबई रवाना किया।
Satendra Soni Viral Video: दरअसल, शुक्रवार को एक्टर सतेंद्र सोनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावुक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वे फूट-फूटकर रोते हुए अपनी आपबीती सुना रहे थे। सतेंद्र ने आरोप लगाया कि उन्हें फिल्म ‘पेट पालकी’ की शूटिंग के लिए मैहर बुलाया गया था। उन्होंने पूरी ईमानदारी और शिद्दत के साथ लगातार 8 दिनों तक यहाँ काम भी किया। लेकिन जैसे ही शूटिंग का शेड्यूल पूरा हुआ, फिल्म के प्रोड्यूसर ने उनकी मेहनत की गाढ़ी कमाई (पारिश्रमिक) देने से साफ मना कर दिया। जब सतेंद्र ने अपने हक के पैसे मांगे, तो पैसे देने के बजाय प्रोड्यूसर ने उन्हें सीधे शब्दों में धमकी दे डाली, जिससे वे गहरे मानसिक तनाव में आ गए।
सोशल मीडिया पर एक्टर का रोता हुआ वीडियो वायरल होने के बाद मैहर कोतवाली पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत अलर्ट हुआ। पुलिस की मुस्तैदी के बाद आज रविवार की सुबह सतेंद्र सोनी ने रेलवे स्टेशन से अपना एक और वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वे अपने साथी कलाकारों श्रीधर दुबे और पंकज शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं।
Satendra Soni Viral Video: सतेंद्र ने सोनी ने वीडियो पोस्ट कर इंस्टाग्राम पर लिखा, हम मुंबई सुरक्षित पहुंच गए हैं। बहुत-बहुत धन्यवाद मैहर पुलिस का एवं जिन लोगों ने भी हमें इस मुश्किल वक्त में सपोर्ट किया।”वीडियो में उन्होंने संकट के समय तुरंत मदद का हाथ बढ़ाने के लिए मैहर एसपी अवधेश प्रताप सिंह,कोतवाली टीआई अनिमेष द्विवेदी,  समेत पूरी मैहर पुलिस टीम का दिल से आभार व्यक्त किया है।
Satendra Soni Viral Video: मैहर कोतवाली थाना प्रभारी (टीआई) अनिमेष द्विवेदी ने बताया कि जैसे ही कलाकार का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस के संज्ञान में आया, टीम तुरंत उनके पास पहुंची। कलाकारों ने बताया कि वे अब यहाँ और काम नहीं करना चाहते हैं। इसके बाद पुलिस ने कलाकारों से बातचीत की और सतेंद्र सोनी सहित उनके साथियों को पूरी सुरक्षा के साथ ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना कर दिया।
Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here