Bangladesh Boycott T20 World Cup : 24 घंटे में पलटा वर्ल्ड कप का गणित: बांग्लादेश का बहिष्कार तय, 14-2 से मिली करारी हार के बाद बगावत पर उतरा BCB

0
253

Bangladesh Boycott T20 World Cup : नई दिल्ली/ढाका: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी प्रमुख टीम ने वर्ल्ड कप जैसे बड़े मंच पर ICC के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बहिष्कार का ऐलान किया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) और देश की अंतरिम सरकार ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वे अपनी टीम को भारत में होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए नहीं भेजेंगे। खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने स्पष्ट कहा कि ICC ने बांग्लादेश के साथ न्याय नहीं किया है और सुरक्षा चिंताओं को नजरअंदाज किया गया है।

विवाद की शुरुआत तब हुई जब बांग्लादेश ने अपने मैच भारत से श्रीलंका शिफ्ट करने की मांग की थी। ICC ने 21 जनवरी को वोटिंग के जरिए इस मांग को खारिज कर दिया और बांग्लादेश को 24 घंटे का समय देते हुए अल्टीमेटम दिया था कि वे भारत आने की लिखित सहमति दें। लेकिन 22 जनवरी को खिलाड़ियों के साथ हुई बैठक में खिलाड़ियों ने भी भारत जाने से मना कर दिया, जिसके बाद BCB ने ‘बॉयकॉट’ पर मुहर लगा दी।

इस बगावत के पीछे हालिया मुस्तफिजुर रहमान बनाम IPL विवाद को भी बड़ी वजह माना जा रहा है। आईपीएल से मुस्तफिजुर का कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद बांग्लादेश ने भारत के प्रति कड़ा रुख अपनाया था। अब बांग्लादेश के हटने से ICC के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो रैंकिंग के आधार पर सबसे प्रबल दावेदार है।

बहिष्कार के कारण अब बांग्लादेश को बड़े वित्तीय और प्रशासनिक नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। ICC नियमों के मुताबिक, बिना किसी वैध कारण के टूर्नामेंट से हटने पर टीम का रेवेन्यू शेयर रोका जा सकता है और भविष्य के टूर्नामेंट्स के लिए उन पर कड़े प्रतिबंध लगाए जा सकते हैं।

विवाद की पूरी टाइमलाइन (Timeline of Crisis)

  • जनवरी की शुरुआत: भारत-बांग्लादेश के बीच राजनैतिक तनाव बढ़ा। मुस्तफिजुर रहमान को IPL से बाहर किया गया।

  • 15-20 जनवरी: बांग्लादेश ने सुरक्षा का हवाला देकर मैच श्रीलंका शिफ्ट करने का प्रस्ताव ICC को भेजा।

  • 21 जनवरी (दोपहर): ICC बोर्ड की बैठक हुई। 16 में से 14 देशों ने बांग्लादेश के खिलाफ वोट दिया। मांग खारिज हुई।

  • 21 जनवरी (रात): ICC ने BCB को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया— ‘या तो भारत आएं या बाहर हों’।

  • 22 जनवरी (दोपहर): स्पोर्ट्स एडवाइजर आसिफ नजरुल और BCB अध्यक्ष ने खिलाड़ियों के साथ बैठक की। खिलाड़ियों ने भारत जाने से इनकार किया।

  • 22 जनवरी (शाम): बांग्लादेश ने आधिकारिक तौर पर वर्ल्ड कप के बहिष्कार का ऐलान किया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here