₹45,000 करोड़ की कमाई सिर्फ 5 दिनों में! TCS निवेशकों को शेयर बाजार में बड़ा धमाका

VIKASH KHALKHO

नई दिल्ली। ₹45000Cr 5 दिन की ताबड़तोड़ कमाई, टाटा की इस बड़ी कंपनी ने कराई निवेशकों की मौज, शेयर बाजार में पिछले सप्ताह शेयर बाजार में आई तेजी के बीच टाटा ग्रुप की कंपनी टीसीएस के निवेशकों ने महज पांच दिनों कारोबारी ही 45000 करोड़ रुपये से ज्यादा छाप डाले. इस बीच इंफोसिस से लेकर रिलायंस इंडस्ट्रीज तक फायदे में रहीं.

शेयर बाजार (स्टोक मार्केट) के लिए बीता सप्ताह शानदार साबित हुआ. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स की टॉप-10 में से आठ वैल्यूएबल कंपनियों के मार्केट कैप में उछाल आया. इस लिस्ट में मुकेश अंबानी के रिलायंस से लेकर सुनील मित्तल की भारती एयरटेल और टाटा कंसल्टेंसी से लेकर इंफोसिस तक शामिल हैं. कंबाइड रूप से इन कंपनियों की मार्केट वैल्यू में 1.94 लाख करोड़ रुपये की तेजी आई है. सबसे ज्यादा फायदे में TCS के शेयर में पैसे लगाने वाले रहे, जिन्होंने महज 5 कारोबारी दिनों में ही 45000 करोड़ रुपये से ज्यादा की ताबड़तोड़ कमाई कर डाली.

Read More : Bhupesh Baghel : भूपेश बघेल का केंद्र पर हमला: बीजेपी सरकार पर संस्थाओं के दुरुपयोग का आरोप

धुंआधार तेजी आई सेंसेक्स में
पिछले सप्ताह तमाम दिग्गज कंपनियों के शेयरों में आए उछाल का सपोर्ट शेयर मार्केट को मिला. पूरे हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स ने कुल मिलाकर 1,293.65 अंक या 1.59% की बढ़त दर्ज की. सेंसेक्स की जिन आठ कंपनियों की मार्केट वैल्यू में इजाफा हुआ है, उनमें RIL, HDFC Bank, Bharti Airtel, TCS, ICICI Bank, SBI, Bajaj Finance और Infosys शामिल हैं. इनका मार्केट कैप संयुक्त रूप से 1,94,148.73 करोड़ रुपये बढ़ गया. वहीं देश की सबसे बड़ी बीमा दिग्गज LIC और एफएमसीजी HUL ने निवेशकों को घाटा कराया.

Read More : Mahindra Thar : नई Mahindra Thar 3-डोर लॉन्च: दमदार लुक और नए फीचर्स के साथ कीमत 9.99 लाख से शुरू

TCS के निवेशकों की बल्ले-बल्ले
टाटा ग्रुप में भले ही इस समय उथल-पुथल मची हो, लेकिन इसकी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शानदार तिमाही नतीजों का असर इसके शेयर पर दिखा. TCS Stock में आए उछाल से इसमें पैसे लगाने वालों की मौज हो गई. पीटीआई के मुताबिक, पूरे सप्ताह में पांच कारोबारी दिनों में उनकी दौलत में ताबड़तोड़ 45,678 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इसके बाद कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 10,95,701.62 करोड़ रुपये हो गया. टीसीएस के साथ देश की दूसरी सबसे बड़ा आईटी कंपनी इंफोसिस का मार्केट कैपिटलाइजेशन (Infosys MCap) 28,125.29 करोड़ बढ़कर 6,29,080.22 करोड़ रुपये हो गया.

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *