CG NEWS : फिल्मी अंदाज में ट्रकों से डीजल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा, पुलिस पर चढ़ाने की कोशिश कर रहे थे गाड़ी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस ने ट्रकों से डीजल चोरी करने वाले अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़ किया है। शिवरीनारायण पुलिस ने फिल्मी अंदाज में कार्रवाई करते हुए गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चोरों की स्कॉर्पियो से 1280 लीटर डीजल, औजार और मोबाइल फोन सहित करीब 14 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

CG NEWS : पुलिस को मिली सूचना के बाद शिवरीनारायण थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी और उनकी टीम ने रात में ट्रैक्टर-ट्राली लगाकर रास्ता जाम किया और घेराबंदी की। जैसे ही सफेद स्कॉर्पियो मौके पर पहुंची, पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने गाड़ी पुलिसकर्मियों पर चढ़ाने की धमकी दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने सूझबूझ से वाहन को रोका और खिड़की तोड़कर भाग रहे आरोपियों में से दो को मौके पर ही पकड़ लिया। तीसरे आरोपी को कुछ दूरी पर पकड़ा गया, जबकि दो आरोपी फरार हो गए।

CG NEWS : गिरफ्तार आरोपियों में दिलेश कुमार कुर्रे (25), अन्नू सांडें (25) और विजय कुमार साहू (35) शामिल हैं। फरार आरोपियों की पहचान अर्जुन रात्रे और बिरेंद्र पटेल के रूप में हुई है। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

CG NEWS : पुलिस जांच में पता चला कि यह गिरोह बीते दो वर्षों से जांजगीर-चांपा, सक्ती और रायगढ़ के हाइवे पर खड़े ट्रकों की डीजल टंकी का ताला तोड़कर डीजल चोरी करता था। गिरोह में सभी की भूमिकाएं तय थीं — अर्जुन ताले तोड़ता था, बिरेंद्र वाहन चलाता था, दिलेश और अन्नू डीजल भरते थे और विजय चोरी किया डीजल खरीदकर अपने कबाड़ में छिपाता था।

CG NEWS : पुलिस ने मौके से 1280 लीटर डीजल, स्कॉर्पियो वाहन (CG 04 AW 2247), लोहे की रॉड, प्लास्टिक पाइप, दो मोबाइल फोन और अन्य औजार बरामद किए हैं। इनकी कुल कीमत करीब 14 लाख रुपये आंकी गई है।

CG NEWS : आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 112(2) (संगठित अपराध) समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

CG NEWS : इस पूरे ऑपरेशन को पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन में और एएसपी उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी और उनकी टीम— एएसआई रामप्रसाद बघेल, आरक्षक प्रवीण साहू, टुकेश्वर डडसेना, राजेश कश्यप, कुलदीप खुंटे, रामकुमार कश्यप, पतिराम यादव और लक्ष्मीकांत लहरे ने अहम भूमिका निभाई।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *