Bastar Olympics : कोंटा में बस्तर ओलंपिक 2025 कार्यक्रम में पहुंचे जिला सीईओ खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

VIKASH KHALKHO
Bastar Olympics

Bastar Olympics : कृष्णा नायक/सुकमा : बस्तर ओलंपिक 2025 के तहत सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड में आयोजित जोन स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में खेल भावना और ऊर्जा का शानदार नजारा देखने को मिला। ग्रामीण अंचलों से आए सैकड़ों खिलाड़ियों ने खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, रस्साकस्सी, दौड़ और फेंक स्पर्धाओं में उम्दा प्रदर्शन किया।

Bastar Olympics : जिला सीईओ मुकुन्द ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। उन्होंने सेल्फी जोन में खिलाड़ियों संग तस्वीरें भी खिंचवाई। उन्होंने सेल्फी जोन में फोटो खिंचाने वाले जनप्रतिनिधियों, खिलाड़ियों और आयोजकों को तत्काल फ्री में फोटो प्रिंट देने की व्यवस्था की है। जिससे इन यादगार पलों को सहेजकर रखा जा सकता है।

READ MORE : Bastar Olympics 2025 : बस्तर ओलंपिक का भव्य आगाज, 11 खेलों में जौहर दिखाएंगे खिलाड़ी, विजेताओं को सीधी सरकारी नौकरी का मौका!

Bastar Olympics : स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों की भारी उपस्थिति से आयोजन उत्सव में बदल गया। बस्तर ओलंपिक ने एक बार फिर साबित किया कि खेल न केवल प्रतिभा का मंच हैं, बल्कि समाज में एकता, ऊर्जा और उत्साह का प्रतीक भी हैं।

 

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *