Jabalpur News: जबलपुर में बड़ा फर्जीवाड़ा घर के अंदर बन रही थी नकली DAP खाद, नामचीन कंपनी के नाम पर किसानों को ठगने की थी तैयारी, कृषि विभाग ने किया भंडाफोड़

Anuj Nirala

Jabalpur News: जबलपुर (मध्य प्रदेश)। जिले में किसानों को ठगने वाले एक बड़े खाद घोटाले का खुलासा हुआ है। पाटन क्षेत्र के ग्राम करौंदी में कृषि विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक घर के अंदर चल रही नकली DAP खाद बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

घर के अंदर चल रहा था नकली खाद का गोरखधंधा

Jabalpur News: कृषि विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि पाटन क्षेत्र में बड़े पैमाने पर नकली डीएपी खाद तैयार की जा रही है। सूचना के आधार पर जब टीम ने अचानक दबिश दी, तो अधिकारियों के भी होश उड़ गए। एक सामान्य घर के भीतर ही नकली खाद बनाने और पैक करने का पूरा अवैध सेटअप संचालित किया जा रहा था।

MP News: गुस्से की इंतहा! घरेलू विवाद में पति के गुप्तांग पर उड़ेला खौलता पानी, ससुर भी झुलसे

मौके से भारी मात्रा में सामग्री बरामद

Jabalpur News: छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से नकली डीएपी खाद, रासायनिक सामग्री, पैकिंग सामग्री और अन्य उपकरण बरामद किए हैं। यह सामग्री बड़े पैमाने पर उत्पादन और सप्लाई के लिए तैयार रखी गई थी।

ब्रांडेड कंपनी के नाम पर बिक्री की थी तैयारी

Jabalpur News: आरोप है कि आरोपी बहादुर सिंह राजपूत नकली खाद को बाजार में खपाने के लिए नामचीन कंपनियों जैसे PPL (Paradeep Phosphates Limited) के नकली बैग तैयार करवाता था। इन ब्रांडेड जैसी दिखने वाली बोरियों में घटिया गुणवत्ता की नकली खाद भरकर किसानों को असली बताकर ऊंचे दामों पर बेचने की योजना थी।

किसानों को भारी नुकसान से बचाया गया

Jabalpur News: मानसून सीजन और खरीफ बुवाई के समय डीएपी खाद की भारी मांग होती है। इसी जरूरत का फायदा उठाकर यह पूरा नेटवर्क किसानों को ठगने की साजिश रच रहा था। कृषि विभाग की समय रहते कार्रवाई से हजारों किसानों को संभावित नुकसान से बचा लिया गया है।

कानूनी कार्रवाई शुरू, सैंपल जांच के लिए भेजे गए

Jabalpur News: अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में फर्टिलाइजर कंट्रोल ऑर्डर (Fertilizer Control Order) सहित अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है। जब्त खाद के सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।

Ratlam News: रतलाम में दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान ‘मेरे घर के बाहर पोस्टर लगेगा—चंदा चोरी संगठन का आना मना है’, बीजेपी, राम मंदिर ट्रस्ट और ईवीएम पर साधा निशाना

बड़े नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस

Jabalpur News: पुलिस अब यह जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि नकली खाद की सप्लाई किन-किन क्षेत्रों में की जा रही थी।इस खुलासे के बाद कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि खाद केवल अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *