Jabalpur News: कैबिनेट मंत्री विजय शाह का बयान: आदिवासी जननायकों को आजादी दिलाने का सच्चा सम्मान अब जरूरी

0
76
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News: जबलपुर : मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने आज एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि देश की आजादी में जिन लोगों ने ज़रा-सी भी कुर्बानी नहीं दी, उनका नाम शहीदों की सूची में शामिल है, जबकि जिन बहादुरों ने अपने प्राणों की आहुति दी, उनके लिए दो लाइन तक नहीं लिखी गईं।

Jabalpur News: मंत्री शाह ने इतिहास लिखने वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि देश की आजादी का सही इतिहास दर्ज नहीं किया गया और हमारे आदिवासी जननायकों के साथ लगातार बेईमानी की गई।

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि इन गलतियों को सुधारा जाए और सच्चा इतिहास गांव-गांव तक पहुंचाया जाए—”झोपड़ी-झोपड़ी और खोपड़ी-खोपड़ी” तक। विजय शाह ने आगे कहा कि देश को आजादी देने में आदिवासी वीरों की भूमिका सबसे अहम रही है, न कि उन लोगों की, जिन्हें इतिहास में बड़े स्थान दे दिए गए।

Jabalpur News: उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पहली बार आदिवासी जननायकों को उचित सम्मान मिला है और जनजातीय गौरव दिवस ने आने वाली पीढ़ियों को उनका गौरवशाली इतिहास समझने का अवसर दिया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here