Burhanpur News : सिवल गांव में गंदगी का अंबार, दूषित पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

Parivesh
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर, मध्य प्रदेश। बुरहानपुर जिले के ग्राम सिवल में लापरवाही और गंदगी ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। लगातार बारिश के कारण गांव में चारों ओर कीचड़ और गंदगी का अंबार लगा हुआ है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

Burhanpur News : ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पीने के पानी की स्थिति सबसे खराब है। बारिश का गंदा पानी सीधे ट्यूबवेल की पाइपलाइन में घुस रहा है, जिससे लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने इस स्थिति के लिए सीधे तौर पर सरपंच और सचिव को जिम्मेदार ठहराया है। उनका आरोप है कि पंचायत विकास कार्यों, साफ-सफाई और नालियों की व्यवस्था पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही हालात में सुधार नहीं हुआ तो वे सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *