Saturday, August 29, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : जबलपुर: बरेला में भीषण सड़क हादसा, 4 ट्रकों की...

Jabalpur News : जबलपुर: बरेला में भीषण सड़क हादसा, 4 ट्रकों की भिड़ंत से लगा लंबा जाम

Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर: जबलपुर के बरेला क्षेत्र में शुक्रवार रात शारदा मंदिर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें चार ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Jabalpur News : स्थानीय नागरिकों के अनुसार, नाघा घाटी की खतरनाक ढलान इस तरह की दुर्घटनाओं की वजह बन रही है। बताया जा रहा है कि मंडला की ओर से आ रहा एक ट्रक ढलान पर नियंत्रण खो बैठा और पलट गया, जिससे पीछे आ रहे तीन अन्य ट्रक भी उसमें भिड़ गए।

Jabalpur News : फिलहाल ट्रक चालकों और परिचालकों की स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रकों को हटाने का कार्य शुरू कर यातायात बहाल करने की कोशिश में जुट गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here