Burhanpur News : बुरहानपुर : नेपानगर में 10 फीट के अजगर की एंट्री से हड़कंप, सर्पमित्र खेमसिंह महाराज ने किया रेस्क्यू

Sanjay Sahu
Burhanpur News

Burhanpur News : बुरहानपुर : बुरहानपुर जिले के नेपानगर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब नेपा लिमिटेड के रेस्ट हाउस परिसर में देर रात करीब 10 फीट लंबा अजगर नजर आया। अजगर को देखते ही मौके पर मौजूद कर्मचारियों में दहशत फैल गई। तुरंत सर्पमित्र खेमसिंह महाराज को सूचना दी गई, जो कुछ ही देर में घटनास्थल पर पहुंचे।

Burhanpur News : खेमसिंह महाराज ने बिना किसी भय के पूरे संयम और साहस के साथ अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे चांदनी के आगे घने जंगल में छोड़ दिया। उनके इस साहसिक प्रयास की स्थानीय कर्मचारियों और अधिकारियों ने जमकर सराहना की।

Burhanpur News : ‘सर्पमित्र’ के नाम से पहचाने जाने वाले खेमसिंह राठौड़ अब तक सैकड़ों सांपों और अजगरों का सुरक्षित रेस्क्यू कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्य वे निस्वार्थ सेवा और जीव रक्षा के उद्देश्य से करते हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि महाराज जैसे लोग न केवल जानवरों की जान बचाते हैं, बल्कि इंसानों को भी भय से मुक्त करते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *