Monday, September 28, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal bhopal-fake-currency-network-busted: भोपाल में हाईटेक नकली नोट रैकेट का खुलासा, MBBS डॉक्टर बनकर...

bhopal-fake-currency-network-busted: भोपाल में हाईटेक नकली नोट रैकेट का खुलासा, MBBS डॉक्टर बनकर करता था फर्जी करेंसी का कारोबार

bhopal-fake-currency-network-busted: भोपाल पुलिस ने नकली नोटों के एक हाईटेक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पश्चिम बंगाल निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1.40 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए गए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी खुद को MBBS डॉक्टर बताकर भोपाल में रह रहा था और इंटरनेशनल नंबर व WhatsApp कॉलिंग के जरिए नेटवर्क संचालित करता था।

कोहेफिजा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक कम कीमत में 500 रुपये के नोट बेचने की कोशिश कर रहा है। इसके बाद पुलिस ने सेफिया कॉलेज ग्राउंड के पास कार्रवाई करते हुए सैफुल इस्लाम (25) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 500 रुपये के 280 नकली नोट, एक Apple iPhone और एक एंड्रॉइड मोबाइल बरामद हुआ।

bhopal-fake-currency-network-busted: पूछताछ में सामने आया कि आरोपी पश्चिम बंगाल से नकली नोट लाकर भोपाल सहित अन्य शहरों में खपाता था। पुलिस के मुताबिक उसका कोई स्थायी रोजगार नहीं था और वह महंगी लाइफस्टाइल के लिए इस अवैध धंधे में शामिल था।

जांच में यह भी पता चला कि आरोपी Apple iPhone में UK +44 सीरीज का नंबर इस्तेमाल करता था और WhatsApp कॉलिंग के जरिए संपर्क करता था ताकि ट्रैकिंग से बच सके। पुलिस को मोबाइल से कई संदिग्ध ट्रांजेक्शन भी मिले हैं।

bhopal-fake-currency-network-busted: पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़े फेक करेंसी सिंडिकेट से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल उसे 7 दिन की पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है और मामले में बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here