Saturday, August 29, 2026
Home Chhattisgarh Shajapur News: रिश्वत मांगने वाले प्रधान आरक्षक पर कार्रवाई, SP ने किया...

Shajapur News: रिश्वत मांगने वाले प्रधान आरक्षक पर कार्रवाई, SP ने किया लाइन अटैच

Shajapur News
Shajapur News

Shajapur News: शाजापुर : शाजापुर जिले के सलसलाई थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक का रिश्वत मांगते हुए ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे लाइन अटैच कर दिया है।

Shajapur News: प्रधान आरक्षक पर आरोप है कि उसने एक गुमशुदगी की रिपोर्ट खत्म करने के एवज में पीड़ित परिवार से रिश्वत की मांग की थी। इसके अलावा अन्य मामलों से जुड़े कुछ और ऑडियो भी सामने आए हैं, जिनमें उसकी संदिग्ध भूमिका सामने आई है।

Shajapur News: पीड़ित परिवार के मुखिया, जो कि कलेक्टर बंगले पर होमगार्ड जवान हैं, ने इस मामले की शिकायत लिखित रूप में एसपी को की थी। शिकायत के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने जांच के आदेश जारी कर दिए हैं और संबंधित प्रधान आरक्षक को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here