CG News : औषधि निरीक्षक की टीम ने 77 फार्मा प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, 13 मेडिकल स्टोर्स पर प्रशासनिक कार्रवाई

VIKASH KHALKHO

रायपुर। राज्य के नागरिकों को उच्च गुणवत्तायुक्त और सुरक्षित औषधियां उपलब्ध कराने के लिए औषधि निरीक्षक लगातार प्रदेश के औषधि प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठानों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने पिछले एक सप्ताह में कुल 77 औषधि प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इनमें से 13 प्रतिष्ठानों—

  1. खत्री मेडिकल स्टोर्स (कवर्धा)
  2. शारदा मेडिकल स्टोर्स (कवर्धा)
  3. ओम चंद्रवंशी मेडिकल स्टोर्स (कवर्धा)
  4. कृष्ण मेडिकल स्टोर्स (कवर्धा)
  5. रियाण पूर्ण मेडिकल स्टोर्स (कवर्धा)
  6. आकाश मेडिकल स्टोर्स (कोंडागांव)
  7. धन्वन्तरि मेडिकल (भिलाई)
  8. संजीवनी मेडिकल (पिथोरा)
  9. श्री राम मेडिकल (कांकेर)
  10. निषाद मेडिकल (बलौदाबाजार)
  11. वेलकरे मेडिकल (सोमनी, राजनांदगाव)
  12. वेद मेडिकल (बसना)
  13. सत्यम मेडिकल (बसना)

में अनियमितताएं पाई गईं। इन पर प्रशासनिक कार्रवाई के लिए अनुज्ञापन प्राधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई। निरीक्षण के दौरान 8 फर्मों में CCTV कैमरा नहीं पाया गया। इन फर्मों को 7 दिवस के भीतर कैमरा इनस्टॉल करने के निर्देश दिए गए।

Read News : Raipur Drugs Syndicate : नव्या मलिक व विधि अग्रवाल समेत कई आरोपियों को कोर्ट में पेश, 850 से अधिक रसूखदारों तक पहुंचा मामला

राज्य में औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विभाग के औषधि निरीक्षक नियमित नमूना संग्रहण भी कर रहे हैं। पिछले सप्ताह कुल 11 औषधियों के विधिक नमूने संकलित कर जांच के लिए राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला, रायपुर भेजे गए। इसके अलावा, विभाग ने 5 ब्लड सेंटर्स और 4 निर्माण इकाइयों का निरीक्षण किया और आगामी कार्रवाई के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट सौंपा।

Read News : MP NEWS : मछली परिवार मामला सियासी संग्राम में बदला, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने….

जन सामान्य को उचित कीमतों पर औषधि उपलब्ध कराने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट फार्मास्युटिकल प्राइस मॉनिटरिंग एंड रिसोर्स यूनिट (CGPMRU), ड्रग प्राइस कंट्रोल ऑर्डर (DPCO) के प्रावधानों के तहत दवाओं की अधिसूचित कीमतों की निगरानी करती है। इसी कड़ी में इस सप्ताह चार फर्मों का निरीक्षण किया गया, जिसमें एक दवा की कीमत तय मूल्य से अधिक पाई गई। इसके चलते नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA), दिल्ली के IPDMS पोर्टल पर आवश्यक अग्रिम कार्रवाई के लिए प्रकरण दर्ज किया गया।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *