Raipur Drugs Syndicate : नव्या मलिक व विधि अग्रवाल समेत कई आरोपियों को कोर्ट में पेश, 850 से अधिक रसूखदारों तक पहुंचा मामला

VIKASH KHALKHO

रायपुर। छत्तीसगढ़ की हाई-प्रोफाइल ड्रग्स सप्लाई मामले में आज नव्या मलिक और विधि अग्रवाल समेत सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस लगातार ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े लोगों पर नकेल कस रही है और जल्द ही कई नई गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।

पुलिस ने अब तक 2 युवतियों सहित सोहेल खान, अयान परवेज, ऋषिराज टंडन, जुनैद अख्तर, हर्ष आहूजा और मोनू विश्नोई को गिरफ्तार किया है। ये सभी आज कोर्ट में पेश हुए।

Read News : अभियंता दिवस 2025 : मध्यप्रदेश में खुलेगा इंजीनियरिंग रिसर्च एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट…

जांच में खुलासा हुआ है कि करीब 850 रईसजादे इस ड्रग्स नेटवर्क के संपर्क में थे, जिनमें होटल कारोबारी और राजनेताओं के बेटे भी शामिल हैं। इस नेटवर्क को बेनकाब करने के लिए पुलिस अब बड़े पैमाने पर छापेमारी और पूछताछ कर रही है।

पूछताछ में सामने आई अहम बातें में शामिल हैं कि पंजाब निवासी लवजीत सिंह और रायपुर निवासी रुपिंदर उर्फ पाब्लो से हेरोइन खरीदारों की जानकारी मिली। नव्या मलिक से MDMA खरीदने वाले रसूखदारों की पहचान हुई। पिंदर पाकिस्तान से ड्रग्स ड्रोन के माध्यम से मंगवाता था, जिसे सिंडिकेट के लड़के देशभर में ट्रकों के जरिए सप्लाई करते थे।

Read News : Indore News : सब इंस्पेक्टर 1 लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ा…

आरोपियों ने बताया कि नशे का कारोबार पहले वॉट्सऐप ग्रुप के जरिए चलता था। बाद में केवल परिचित ग्राहकों को ही सप्लाई दी जाती थी। एडवांस लेकर होटल, पब, बार या आफ्टर पार्टी में ड्रग्स डिलीवर किए जाते थे। इन पार्टियों में वही लोग शामिल होते थे, जो ऑनलाइन फॉर्म भरकर एंट्री पाते थे।

Read News : CG News : गारंटी का ढोल और संविदा की जंजीर: एनएचएम कर्मचारियों की 26 दिन की हड़ताल जारी

पुलिस ने शंकर नगर, पेंशनबाड़ा, समता कॉलोनी, राजेंद्र नगर, वीआईपी रोड, कटोरा तालाब, संतोषी नगर, देवेंद्र नगर और तेलीबांधा के कई बड़े कारोबारियों और रसूखदारों की सूची तैयार की है। अब इस नेटवर्क में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई तेज हो रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *