Tuesday, September 15, 2026
Home Madhya Pradesh Indore Indore Raja Murder Case Update : “राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल...

Indore Raja Murder Case Update : “राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं”— जमानत के विरोध में पीड़ित परिवार ने उठाई CBI जांच की मांग

Indore Raja Murder Case Update : इंदौर: इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपियों को एक के बाद एक मिल रही जमानत ने पीड़ित परिवार को झकझोर कर रख दिया है। मामले की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी के जेल से बाहर आने के बाद पीड़ित परिवार का दर्द और गुस्सा फूट पड़ा है। राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने न्याय व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कड़ी चेतावनी दी है कि यदि उन्हें इंसाफ नहीं मिला, तो पूरा परिवार सामूहिक आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर होगा।

जांच पर उठाए सवाल और CBI की मांग: पीड़ित परिवार ने न केवल जमानत का विरोध किया है, बल्कि शिलांग पुलिस की कार्यप्रणाली और मेघालय सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस जांच में कई गंभीर खामियां छोड़ी गई हैं, जिसका फायदा आरोपियों को मिल रहा है। स्थानीय पुलिस की जांच से असंतुष्ट परिवार ने अब इस पूरे हत्याकांड की CBI जांच कराने की मांग की है।

“कातिल जिंदा हैं, हम शर्मिंदा हैं”: भाई विपिन ने भावुक होते हुए कहा कि अब तक इस मामले में सोनम सहित चार आरोपियों को जमानत मिल चुकी है। परिवार का कहना है कि मुख्य साजिशकर्ताओं के खुलेआम घूमने से उन्हें जान का खतरा महसूस हो रहा है। पिता ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की अपील की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here