Indore News : कांग्रेस ने भाजपा विधायक पुत्र के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन…

Parivesh
Indore News

इंदौर। Indore News : शहर की राजनीति में गरमा गर्मी बढ़ गई है। कांग्रेस ने सोमवार को भाजपा विधायक के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने मांग की है कि गौड़ पर तुरंत प्रकरण दर्ज किया जाए। दरअसल, गौड़ ने हाल ही में सीतलामाता बाजार के व्यापारियों से जिहादी मानसिकता रखने वाले कर्मचारियों को नौकरी पर न रखने की अपील की थी।

Indore News : कांग्रेस ने इस बयान को शहर की गंगा-जमुनी तहज़ीब और भाईचारे की संस्कृति को बिगाड़ने वाला कदम बताया। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि गौड़ वोट बैंक की राजनीति के लिए सांप्रदायिक माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे हैं।

इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे और नेता प्रतिपक्ष नगर निगम इंदौर ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने कहा – “कौन किसे नौकरी देगा, यह मालिक का अधिकार है, न कि किसी राजनेता का। लोकतंत्र में किसी पूरे समुदाय को कटघरे में खड़ा करना संविधान और भाईचारे दोनों के खिलाफ है।”

कांग्रेस ने मांग की है कि प्रशासन इस मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करे, ताकि भविष्य में इस तरह की बयानबाज़ी से शहर का माहौल न बिगड़े।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *