Monday, September 28, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन भरा,...

CG NEWS : राज्यसभा चुनाव: भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन भरा, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बने प्रस्तावक

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर। छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की रिक्त हो रही सीट के लिए भाजपा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावकों में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और वरिष्ठ विधायक धरम लाल कौशिक शामिल रहे।

CG NEWS : विधानसभा पहुंचने पर लक्ष्मी वर्मा का स्वागत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, किरण सिंह देव, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत अन्य नेताओं ने किया।

CG NEWS : गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ से राज्यसभा में फिलहाल पांच सदस्य प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इनमें फूलो देवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। वहीं राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन का कार्यकाल 29 जून 2028 तक है। भाजपा के देवेन्द्र प्रताप सिंह का कार्यकाल 2 अप्रैल 2030 तक रहेगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here