AICC के नाम से आये नेत्रियों को अभद्र कॉल, कांग्रेस ने जारी किया अलर्ट

Parivesh
AICC के नाम से आये नेत्रियों को अभद्र कॉल, कांग्रेस ने जारी किया अलर्ट

भोपाल : भोपाल में कांग्रेस की महिला नेत्रियों को AICC के नाम पर अभद्र और भ्रामक फोन कॉल मिलने की घटनाओं से मध्य प्रदेश कांग्रेस सतर्क हो गई है। कॉल करने वाला अज्ञात व्यक्ति महिलाओं को पार्टी में पद दिलाने और अन्य प्रलोभन देने का झांसा दे रहा है। इस मामले में हाल ही में तीन-चार महिला नेताओं ने प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी और पीसीसी प्रमुख जीतू पटवारी को शिकायत दी, जिसके बाद एमपी कांग्रेस ने X (पूर्व ट्विटर) पर पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए अलर्ट जारी किया है। इसमें ऐसे किसी भी कॉल को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की गई है। अब पार्टी डीजीपी को भी इस संबंध में लिखित शिकायत देने की तैयारी में है। कांग्रेस प्रवक्ता रवि सक्सेना ने इस घटनाक्रम को पार्टी और महिलाओं को बदनाम करने की साजिश बताया और सरकार से मांग की कि ऐसे लोगों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि यह विरोधी दलों की “डर्टी ट्रिक्स” का हिस्सा है, जो समाज और राजनीति को दूषित करने का काम कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *