प्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले, रीना बाबा कंगाले की मंत्रालय में वापसी

TweeLabs
प्रदेश में IAS अधिकारियों के तबादले, रीना बाबा कंगाले की मंत्रालय में वापसी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस आदेश के तहत कई महत्वपूर्ण पदों पर नई नियुक्तियाँ की गई हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बनाए गए यशवंत कुमार
IAS यशवंत कुमार (बैच 2007), जो वर्तमान में ग्रामोद्योग विभाग के सचिव और कई संस्थानों के प्रमुख हैं, को अब छत्तीसगढ़ का मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर श्याम लाल धावडे को ग्रामोद्योग विभाग का सचिव बनाया गया है। साथ ही धावडे को छत्तीसगढ़ बेवरेजेस कॉर्पोरेशन, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन, हाथकरघा विकास संघ और खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के प्रमुख का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

रीना बाबा साहेब कंगाले की मंत्रालय में वापसी
IAS रीना बाबा साहेब कंगाले को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार देने के साथ-साथ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की सचिव नियुक्त किया गया है। उनके कार्यभार ग्रहण करने पर इस विभाग से IAS ऋचा शर्मा और अन्बलगन पी. को अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया जाएगा।

S. प्रकाश को मिला संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार
वर्तमान में परिवहन विभाग के सचिव और आयुक्त के रूप में कार्यरत IAS एस. प्रकाश को संसदीय कार्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *