पांच एकड़ वन भूमि पर कब्जा, कृषि मंत्री ने तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश

Parivesh
पांच एकड़ वन भूमि पर कब्जा,

बलरामपुर: कदौरा रेंज में पांच एकड़ वन भूमि पर अवैध कब्जे का मामला गरमा गया है। शनिवार को क्षेत्रीय दौरे पर पहुंचे प्रदेश के कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने खुद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। मंत्री नेताम ने देखा कि जमीन पर झंडे-पताखे लगाकर धार्मिक स्थल और मकानों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लेते हुए सेंचुरी डीएफओ और एसडीओ को अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए।

अभयारण्य क्षेत्र के एसडीओ बुद्ध साय भगत ने बताया कि कब्जा की गई जमीन अभयारण्य क्षेत्र की सीमा में नहीं आती, लेकिन ग्रामीणों से चर्चा कर पंचनामा तैयार किया जाएगा और जल्द ही कब्जा हटाने की कार्रवाई की जाएगी। मंत्री के निर्देश के बाद वन विभाग और प्रशासन अब अलर्ट मोड में आ गए हैं। वहीं, स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *